Posted in PM Narendra Modi

कुछ भी कहिए… डोनाल्ड ट्रंप भले ही रोज बयान मूर्खतापूर्ण देता हो, लेकिन एक बात उसने बहुत जबरदस्त कही थी, और वह इस शताब्दी का सबसे बड़ा सत्य साबित हो सकता है। वही बात जो मोदी जी के लिए उसने कहा था।

“मोदी जी से बड़ा नेगोशिएटर दुनिया में कोई है नहीं”

अब आप यही देख लीजिए कि कितने युद्ध दुनिया में चल रहे हैं। यूक्रेन पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है, उसे बर्बाद करने में रसिया कितना बर्बाद हो रहा है। गाजा का बाजा बज गया, फिलिस्तीन बर्बाद हुआ, ईरान ने जितने आतंकवादी संगठनों को पाल रखा था उसमें पचासों हजार आतंकवादी पलते थे। वह सब बर्बाद किए गए इजरायल द्वारा, अब ईरान का नंबर लगा हुआ है, वह भी बर्बादी की कगार पर पहुंच रहा है। इसी दरमियान मोदी जी के नेतृत्व में भारत में भी ऑपरेशन सिंदूर चलाया, परंतु ऐसी कोई मूर्खता नहीं की भारतीय सेना ने, पाकिस्तान को जबरदस्त सबक सिखाया जरूर और ऐसा सबक कि पाकिस्तान चारों खाने चित्त हो ही गया। चीन और अमेरिका तक में उसकी धमक बहुत ही मजबूती से पहुंची। हथियारों के बाजार में चीन और अमेरिका की मार्केट बुरी तरह से खराब हो रही है और उसी के पैरलल भारत के हथियारों का डंका बज रहा है। भारत के हथियारों की मार्केट लगातार उछाल पर है।  यह सब आखिर क्या है? इसी को तो कहते हैं न कि “हिंग लगे न फिटकरी, और रंग चोखा”। तो मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ना तो ज्यादा अपना नुकसान होने दिया और ना ही पाकिस्तान, चीन और अमेरिका को मुंह दिखाने लायक छोड़ा। अब तो हम पानी की धार से पाकिस्तान को पस्त कर रहे हैं। कभी वह धार रोक कर तो कभी धार छोड़कर, देखते जाइए यह मोदी का जलवा है।

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment