अधिकांश लोग यही मानते आये हैं कि 1947 में बटवारे के बाद गांधी ने नेहरू से पाकिस्तान को अपना भरण पोषण ( Alimony ) के लिए 50 करोड़ रुपये दिलवाए थे . लेकिन यह बात अर्ध सत्य है . प्रसिद्ध किताब ” फ्रीडम एट मिड नाइट ( Freedom at midnight ) लेखक “लेरी कोलिन्स डोमिनिक ला पियरे (Larry Collins and Dominique LaPierre ) के अनुसार देश की चल अचल संपत्ति का बटवारा 20 – 80 के अनुपात से किया गया था .जिसमे रेलवे के इंजन ,डिब्बे , सरकारी गाड़ियां,टेबल कुर्सियां ,स्टेशनरी, फर्नीचर यहाँ तक झाड़ू भी शामिल थे . साथ में 50 करोड़ नकद राशि भी थी .लेकिन जब इतना लेने के बाद भी पाक सेना ने कश्मीर पर हमला कर दिया तो पाकिस्तान को खुश करने के लिए नेहरू ने पाकिस्तान को 25 करोड़ रुपये और दे दिए . जिसके कारन बटवारे का अनुपात बदल गया था . अर्थात 17.5% पाकिस्तान को और 82.5 % भारत को . इसका यही मतलब निकलता है कि गांधी और नेहरू ने 1947 में पाकिस्तान को मजबूत और पुष्ट करने के लिए 50 करोड़ रुपये नहीं बल्कि75 करोड़ रूपये दिए थे . ताकि वह भारत पर हमले करता रहे