Posted in PM Narendra Modi

नरेंद्र मोदी , जयललिता और हत्या के षडयंत्र का खुलासा :

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री लोकप्रिय नेत्री जयललिता जी की कल 5 दिसंबर को पुण्यतिथि थी । आपकी जानकारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जयललिता के बीच परस्पर आदर का रिश्ता था । आज उसके पीछे के तथ्य को जानिए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे । उस समय गुजरात के गृह विभाग में एक स्पेशल जासूसी टीम बनायी गयी थी , जिसमे गुजरात के सबसे काबिल पुलिस ऑफिसर शामिल थे । इस टीम का मुख्य उद्देश्य था मोदी की जान के खिलाफ देश विदेश में हो रहे किसी भी प्रकार के षड्यंत्र को समय रहते नेस्तनाबूद कर देना । यह टीम अति आधुनिक उपकरणो से लेस थी । इस टीम को ट्रेनिंग भी विश्व की आलतारीन ख़ुफ़िया एजेंसी जैसे मोसाद , सी आई ए आदि समय समय पे दिया करती थीं ।

इस टीम ने उस समय एक वौइस् कॉल पकड़ा जिसमे भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ धीमा जहर दे कर मार डालने की साजिश रची जा रही थी । पहले लगा शायद नरेंद्र मोदी के खिलाफ षडयंत्र हो । लेकिन जो सच निकल कर सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया । असल में जिस मुख्यमंत्री के खिलाफ मारने का षडयंत्र हो रहा था वो थी जयललिता और तथाकथित षडयंत्रकर्ता के तौर पर शामिल थी उनकी सबसे विश्वस्त शशिकला ।

इस बात को तुरंत मोदी को बताया गया । मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर पूरे मामले को समझने के बाद सीधे जयललिता को फोन पर सूचना दी । जयललिता को मामले की सचाई तक पहुँचने के लिए रणनीति भी समझायी । जयललिता के लिए ये बहुत भारी झटका था।

जयललिता स्वयं बहुत चतुर थी । उन्होंने जब मामले की तस्दीक अपने स्तर पर करवाई तो स्पष्ट हो गया की गुजरात के मुख्यमंत्री की सूचना सटीक थी । इस मामले का खुलासा खुलासा होने पर शशिकला जो जयललिता के साथ उनके घर में रहती थी, भाग गयी । उसे बंगलूर से पकड़ा गया  । फिर कतिपय कारणों के चलते जयललिता ने उसे माफ़ कर दिया और उसे दुबारा अपने घर में ले लाइ । लेकिन उसके बाद शशिकला को नियंत्रित कर लिया गया ।

इसके बाद जयललिता और मोदी के सम्बन्ध बेहद मजबूत हो गए । जयललिता ने इस वाकये के बाद ता उम्र  मोदी को बेहद सम्मान दिया । मोदी ने भी उन्हें हमेशा विशिषट् राजनेता माना । जयललिता जी की पुण्यतिथि पर कल यह घटना याद आई थी जिसे आज आपके साथ शेयर कर रहा हूं

जयललिता की पुनीत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि ।

सादर

सुधांशु

#नरेंद्र_मोदी #जयललिता #षडयंत्र #शशिकला

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment