Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

टाइटैनिक की सबसे डरावनी कहानी…🥹🥹

यह कहानी टाइटैनिक के उस हिस्से की है जिसे ज़्यादातर लोग कभी जान ही नहीं पाये। चमकते डेक, संगीत और शानों शौकत के नीचे एक दूसरी दुनिया थी, जहाँ ब्लैक गैंग नाम के लोग काम करते थे। यही असली मेहनती हाथ थे जो टाइटैनिक को चलाते थे।

जहाज के सबसे निचले हिस्से में भट्ठियों का लम्बा इलाका था। चारों ओर अंधेरा, भयंकर गर्मी, कोयले की उड़ती धूल और केवल आग की लाल चमक। यही इन मज़दूरों का रोज़ का माहौल था। कोई ठण्डी हवा नहीं, कोई खिड़की नहीं, बस आग, धुआँ और पसीने से तर शरीर।

फायरमैन भट्ठियों में कोयला झोंकते थे ताकि भाप बनती रहे और इंजन घूमता रहे। Trimmers कोयले को सम्भाल कर रखते थे, ताकि जहाज सन्तुलित रहे। टनों कोयला झाँकने के कारण उनके हाथ जल जाते, कपड़े हमेशा गीले रहते और साँस लेना तक मुश्किल हो जाता। फिर भी यही मेहनत टाइटैनिक को ताक़त देती थी।

फिर वह रात आयी जिसे इतिहास कभी नहीं भूलता। टाइटैनिक बर्फीले पानी में हिमखण्ड से टकराया। ऊपर अफरा तफरी फैलने लगी, लेकिन नीचे ब्लैक गैंग भागे नहीं।

वे जानते थे कि अगर भट्ठियाँ अचानक बन्द हो गयीं तो जहाज और जल्दी डूबेगा। उन्होंने वहीं रहकर पानी रोकने की कोशिश की, भट्ठियाँ बन्द कीं और पम्प और बिजली को जितना हो सके उतने समय तक चलाये रखा। क्योंकि जब तक रोशनी और वायरलेस चलते रहे, ऊपर लोग बचाव नावों में चढ़ते रहे और मदद का सन्देश भेजा जा सका।

इनमें से बहुत से मज़दूर बाहर नहीं निकल पाये। जहाँ ऊपर संगीत और अमीरी थी, वहीं नीचे उन्हीं भट्ठियों के बीच उन्होंने अपनी अन्तिम साँस ली। दूसरों की जान बचाने के लिये अपनी जान बलिदान कर दी।

यह कहानी उन अनसुने नायकों की है जिनकी पसीने और हिम्मत ने टाइटैनिक को चलाया और डूबते समय भी आशा की किरण बुझने नहीं दी। सैल्यूट नायकों को…🙏🙇
😢😢😢🫤🫤🫤🥺🥺🥺🥹🥹🥹

                             दुःखद 🙏🥹

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment