Posted in खान्ग्रेस

भारत की सुरक्षा : CELEBI तुर्की के हाथ, जिसतक Pakistan की है “सीधी पहुंच”!

आपको जानकर हैरानी होगी कि तुर्की की कंपनी CELEBI भारत के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोच्चीन, बेंगलुरु जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा और ग्राउंड हैंडलिंग का जिम्मा संभाल रही थी। जो हर वर्ष 58,000 फ्लाइट्स का संचालन करती है। अब जाकर भारत सरकार ने इसका लाइसेंस रद्द किया है।

वो तुर्की जो युद्ध में खुलकर पाकिस्तान के समर्थन में खड़ा था और दशकों से भारत में इस्लामिक कट्टरपंथ, आतंकवाद को बढ़ाता है, उस देश की कंपनी हमारे हवाई अड्डों के टरमैक, कार्गो, बैगेज डेटा, और टर्मिनल तक पहुंच रखती थी!

2009 से लेकर अब तक, ये कंपनी हमारी नज़रों के सामने एयरपोर्ट पर काम करती रही, और किसी ने सवाल नहीं उठाया।

भारत के प्रमुख हवाई अड्डे विशेष कर सेना, ISRO के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र और नगर हैं। उनके हवाई अड्डे पर तुर्की की कंपनी को कांग्रेस सरकार ने लगाया था। कोच्चीन जहां भारत के “विमानवाहकयुद्धपोत”, युद्धपोत आदि का निर्माण होता है। वहां महत्वपूर्ण लोगों का आवागमन हवाई जहाज से होता है , निश्चित ही आने जाने वाले सामान और लोगों की रैकी चीन और पाकिस्तान तक पहुंचती रही होगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा में यह बड़ा षड्यंत्र था। भारत में ऐसे अभी भी हजारों षड्यंत्र होंगे । सब जागरूक नागरिकों का कर्तव्य है कि वे उनके संज्ञान में आने वाले विषय को अवश्य उठाएं।🔱
Vivekanand Vinay ✍️

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment