कल संसद के दोनों सदनों की स्थिति देखकर ये समझना कतई भी मुश्किल नहीं है कि आखिर केंद्र सरकार पिछले 12-13 सालों से सत्ता में रहने के बावजूद भी बांग्लादेशी-रोहिंग्या को भगाने, वक्फ बोर्ड को हटाने, मुसरिम पर्सनल लॉ बोर्ड को समाप्त करने अथवा टेक्स्ट बुक में इतिहास सुधार जैसे आमूलचूल परिवर्तन क्यों नहीं कर पा रही है.
आश्चर्य तो विपक्षी पार्टियों के साहस को देखकर लगता है कि.. 80-85% हिन्दू बाहुल्य वाले देश में भी हिंदुओं द्वारा संचालित कुछ राजनीतिक पार्टियाँ खुलेआम संसद में वक्फ बोर्ड , मुसरिम पर्सनल लॉ बोर्ड और बांग्लादेशी-रोहिंग्या का समर्थन करते हैं..
वो भी… ये जानते हुए कि संसद की इस कारवाई का पूरे देश में सीधा प्रसारण हो रहा है.
लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है आखिर ऐसी राजनीतिक पार्टियों को इतना साहस आता कहाँ से है ???
इसमें ये जानना कोई रॉकेट साइंस नहीं है किसी भी राजनीतिक पार्टी को उसके स्टैंड के लिए शक्ति मिलती है उसके फॉलोवर या कहें कि वोटर से..!
ऐसे में संसद में जो आज वक्फ बोर्ड के समर्थन में आवाजें उठ रही है उसके दोषी राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ हमलोग भी हैं.
क्योंकि, वो हम लोग ही हैं जो यहाँ सोशल मीडिया पर जाने-अनजाने वक्फ बोर्ड, बांग्लादेशी-रोहिंग्या आदि की प्रबल विरोधी भाजपा के खिलाफ और उनकी समर्थक पार्टियों के लिए माहौल बनाने वाले वाले उनके छिपळूनकर सरीखे पेड कार्यकर्ताओं के लेख पढ़ते हैं और उसे प्रसारित करते हैं.
परिणामतः , उससे ये देश/धर्मद्रोही पार्टियाँ उत्साहित होती हैं और उन्हें एक हिन्दू बाहुल्य देश तक में हिंदुओं का विरोध करते हुए कोई झिझक नहीं होती है.
अन्यथा, किसी की इतनी साहस नहीं हो सकती है कि कोई राजनीतिक पार्टी किसी धर्म के बाहुल्य वाले देश में उसी धर्म के खिलाफ बात कर सके.
और हाँ… “वे भी तो या हम भी तो हिन्दू हैं” वाला भोकाल मत ही देना…
क्योंकि, हम ये बात अभी तक नहीं भूले हैं कि महारानी पद्मावती समेत 16,000 हिन्दू महिलाओं के जौहर का कारण था अर्थात खिलजी को किसने महारानी पद्मावती के बारे जानकारी थी..
और, न ही ये भूले हैं कि मुहम्मद गोरी को 16 बार महाराज पृथ्वीराज चौहान से हारने के बाद भी 17वीं बार हमला करने का साहस कहाँ से आया था…!!
Day: February 14, 2025
યોગી
જ્યારે આઝમ ખાને એસએસપીને તેમના ઘરની બહાર ત્રણ કલાક ઊભા રહેવાનો આદેશ આપ્યો હતો. જ્યારે આઝમ ખાને જિલ્લા મેજિસ્ટ્રેટને તેમના જૂતા સાફ કરાવવા કહ્યું હતું. જ્યારે મુખ્તાર અંસારીએ પોલીસ સ્ટેશનને તાળું મારી દીધું હતું. જ્યારે અતીક અહેમદે પોતાના ઘરમાં વીસ પોલીસકર્મીઓને કેદ કર્યા હતા. જ્યારે મેજિસ્ટ્રેટે પણ તેમના કેસ સાંભળવાની ના પાડી દીધી!
સમય બદલાયો – એક પ્રામાણિક સાધુ નેતા બન્યા અને રાજ્યની ગાદી પર બેઠા – થોડી જ વારમાં બધું બદલાઈ ગયું, પોલીસ, જે લાચાર જણાતી હતી, હવે ગુંડા ઓ ને પોલીસ સ્ટેશનોમાં ખેંચી લેવા લાગી. ગુંડા ઓ સામેથી પોલીસ સ્ટેશન માં આવવા લાગ્યા, બુલડોઝર પૂરપાટ ઝડપે દોડવા લાગ્યા, સૌથી મોટા માફિયાઓ અને ગુંડાઓ આત્મસમર્પણ કરવા લાગ્યા!
જ્યારે સત્તામાં રહેલી વ્યક્તિ પ્રમાણિક અને સારા ચારિત્ર્યની હોય છે, ત્યારે દરેક વ્યક્તિ સમૃદ્ધ બને છે અને સમાજનો ઉન્નતિ થાય છે.
વિચારવાનું છે કે સત્તા કોના હાથમાં સોંપવી જોઈએ!
નવાબ મલિક ગાંજો વેચીને 3000 કરોડ રૂપિયાના નવાબ બન્યા.
પ્રાથમિક શાળાના માસ્તર હોવા છતાં મુલાયમ સિંહે પોતાના આખા પરિવારને હજારો કરોડનો માલિક બનાવી દીધો છે.
ગરીબ પરિવારમાંથી આવતા દલિત માયાવતી કોઈપણ રોજગાર કર્યા વગર હજારો કરોડની માલિક છે.
લાલુ ગાય-છબર, દૂધ-દહીં વેચીને અબજોના માલિક બન્યા.
ચિદમ્બરમ વાસણમાં કોબી ઉગાડીને 1520 હજાર કરોડ રૂપિયાના માલિક બન્યા.
શરદ પવારની પુત્રી સુપ્રિયા સુલે 10 એકર જમીનમાં શાકભાજી ઉગાડીને અબજો રૂપિયાની માલિક બની.
એટલું જ નહીં નકલી ગાંધી કંઈ પણ કર્યા વિના 80,000 કરોડનો માલિક બની ગયો. સોનિયા ગાંધી વિશ્વની ચોથી સૌથી અમીર મહિલા બની.
ટિકૈત અનાજ વેચીને 1500 કરોડ રૂપિયાનો માલિક બન્યો.
પણ આશ્ચર્યની વાત એ છે કે મોદીજી અને યોગીજી પાસે કશું જ નથી.
જય હિન્દ

અમૃત કુંભ
युवाओं का सवाल है…
कुंभ स्नान अभी ही क्यों किया जाए ?
उसका जवाब ये तस्वीर है, प्रयागराज में देर रात को लिया गया दिव्य दुर्लभ फोटो
यहाँ 144 वर्षों में पहली बार बृहस्पति, शनि, सूर्य और चंद्रमा एक साथ पंक्तिबद्ध देखे गए।

तुलसीदास जी कई सौ वर्ष पूर्व रामचरित मानस के बाल कांड में ये चौपाई लिख गए हैं…
माघ मकरगत रबि जब होई। तीरथपतिहिं आव सब कोई॥
देव दनुज किंनर नर श्रेनीं। सादर मज्जहिं सकल त्रिबेनीं॥
अर्थात – माघ में जब सूर्य मकर राशि पर जाते हैं, तब तीर्थराज प्रयाग में देवता, दैत्य, किन्नर और मनुष्यों के समूह त्रिवेणी में स्नान करते हैं।


1948માં ધીરુભાઈ અંબાણી એડન ગયા હતા જ્યાં તેઓ પેટ્રોલ પંપમાં તેલ ભરતા હતા. માણસ આમ જ ધનવાન નથી બનતો, તેની પાસે તકોનું મૂલ્યાંકન કરવાની જબરદસ્ત ક્ષમતા છે.
બીજું વિશ્વ યુદ્ધ સમાપ્ત થઈ ગયું હતું. અંગ્રેજો નાદાર થય ગયા હતા. 1939 માં, તેઓએ છેલ્લે ભારતમાં શુદ્ધ સ્ટર્લિંગ ચાંદીના રૂપિયાની ટંકશાળ કરી હતી, ત્યારબાદ રૂપિયામાં ચાંદીની માત્રા 40 થી 45 સુધી ઘટીને અડધી થઈ ગઈ હતી અને 47 માં દેશ છોડતા પહેલા, અંગ્રેજોએ ભારતીય સિક્કા ને સસ્તી ધાતુ માં કરી, ચાંદીનો રૂપિયો ચલણમાંથી બહાર ગયો.
એડન બ્રિટિશ વસાહત હોવા છતાં, યમન રિયાલનો સિક્કો પણ ચલણમાં હતો જે ચાંદીનો હતો. ધીરુભાઈએ યમેની રિયાલ ખરીદવાનું શરૂ કર્યું, તેમાં વપરાતી ચાંદીની કિંમત બ્રિટિશ પાઉન્ડની સરખામણીમાં ઘણી વધારે હતી. અંબાણીએ ધીમે ધીમે યેમેની રિયાલ ખરીદવાનું શરૂ કર્યું. યમનની સરકાર કંઈ સમજે તે પહેલા જ બજારમાંથી લગભગ તમામ રિયાલ ગાયબ થઈ ગયા હતા. અંબાણી 1958માં ભારત આવ્યા અને તે રૂપિયાથી પોતાનો બિઝનેસ શરૂ કર્યો.
સિત્તેર અને એંસીના દાયકામાં ભારતમાં છુટા સિક્કા ભારે અછત હતી. સિક્કાની ધાતુની કિંમત સિક્કાની કિંમત કરતાં ઘણી વધી ગઈ છે. અંબાણીની સફળતાથી પ્રેરિત થઈને ઘણા ઉદ્યોગસાહસિકોએ સિક્કા ગાળવાનું શરૂ કર્યું. રિઝર્વ બેંક હેરાન પરેશાન થઈ ગઈ. નોઈડામાં એક નવી ટંકશાળ ખોલવામાં આવી હતી, દિવસ-રાત શિફ્ટમાં કામ કરીને સિક્કા બનાવવામાં આવ્યા હતા, પરંતુ સિક્કા બજારમાં પહોંચતાની સાથે જ ગાયબ થઈ જતા. વિદેશી ટંકશાળને ઓર્ડર આપીને સિક્કા બનાવવામાં આવ્યા પરંતુ સિક્કાઓ અદૃશ્ય થવાનું બંધ ન થયું. સરકારે ફરીથી પાંચ રૂપિયાના સિક્કા બનાવ્યા. બાંગ્લાદેશે પાંચ રૂપિયાના સિક્કા ઓગાળીને બ્લેડ બનાવવાનું શરૂ કર્યું હોવાનું જાણવા મળ્યું હતું.
સિક્કા સાથે છેડછાડ હંમેશા ગુનો હતો પરંતુ પછી સરકારે એક અલગ સિક્કા ધારો 2011 બનાવ્યો જેમાં કાયદો વધુ કડક બનાવવામાં આવ્યો.
ઘણા લોકોના સિક્કા ઓગળ્યા હશે પરંતુ અંબાણીએ જે સફળતા મેળવી છે તે કોઈ મેળવી શક્યું નથી. અંબાણીએ આ રીતે કમાણી કરેલી સંપત્તિના રોકાણે તેમને ભારતના સૌથી મોટા ઉદ્યોગપતિ બનાવ્યા. આજે, યમનના આખા દેશની અર્થવ્યવસ્થા જેની સાથે તેણે પોતાનો વ્યવસાય શરૂ કર્યો હતો તે અંબાણીની સંપત્તિની તુલનામાં કંઈ નથી.
पात्रत्वाद्धनमाप्नोति धनात्धर्म: तत: सुखम्


प्रतिद्वंदिता से एकता की ओर
प्राचीन भारत के घने जंगलों के बीच, पवित्र नदी के किनारे बसे थे दो गांव – रंगपुर और जीवांश। दोनों गांवों में एक दूसरे के प्रति एक गहरी प्रतिद्वंद्विता थी। यह प्रतिद्वंद्विता एक पौराणिक भूमि विवाद से उत्पन्न हुई थी, जो वर्षों से चली आ रही थी।
रंगपुर अपने वीर योद्धाओं और कुशल शिकारी के लिए प्रसिद्ध था। दूसरी ओर, जीवांश विद्वानों और कुशल किसानों का गांव था, जो अपनी खेती की उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध था। दोनों गांवों में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा थी – चाहे वह त्योहार हो, व्यापार हो या शादियां, दुश्मनी और अपने को बेहतर साबित करने की होड़ हर जगह दिखाई देती थी।
एक बार मानसून के दौरान, गांवों पर भीषण बाढ़ आ गई। बाढ़ ने खेतों, घरों और फसलों को नष्ट कर दिया, जिससे गांवों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस विनाशकारी आपदा ने पहली बार लोगों को एहसास कराया कि उनकी प्रतिद्वंद्विता जीवित रहने की राह में बाधक है।
रंगपुर के एक वीर योद्धा अर्जुन ने कहा, “हमारी ताकत बिना भोजन के बेकार है। हमें जीवांश के किसानों के ज्ञान की जरूरत है।” वहीं, जीवांश के एक बुजुर्ग, आदित्य ने कहा, “हमारा ज्ञान बिना सुरक्षा के व्यर्थ है। हमें रंगपुर के योद्धाओं की रक्षा की जरूरत है।”
इस विनाशकारी स्थिति के कारण, दोनों गांवों के नेता पवित्र पीपल के वृक्ष के नीचे मिले, जो उनकी भूमि की सीमा को चिह्नित करता था। अर्जुन और आदित्य ने गंभीरता से एक-दूसरे को देखा और अर्जुन ने प्रस्ताव रखा, “आओ, अपने मतभेदों को छोड़ दें। हमें अपने लोगों के लिए एकजुट होना होगा।”
आदित्य ने सहमति में सिर हिलाया और दोनों ने मिलकर योजना बनाई। रंगपुर के योद्धाओं ने खेतों की रक्षा की, जबकि जीवांश के किसानों ने खेती की नई तकनीकें सिखाईं। दोनों गांवों ने एक साथ काम करते हुए यह खोजा कि एकता में असली ताकत और समझदारी होती है। जल्द ही दोनों गांवों में समृद्धि और खुशहाली लौटी।
इस कहानी का नैतिक है: “सच्ची ताकत एकता में होती है, और समझदारी सहयोग में होती है।”
एक संत अन्य साथियों के साथ बद्रीनाथ जी के दर्शनार्थ जा रहे थे !
मार्ग में उनका पाचन बिगड़ गया ;मल-त्याग के लिये उन्हें कई बार रुकना पड़ता !
साथियों को असुविधा होने लगी धीरे-धीरे वे साथ छोड़ कर आगे निकल गये !सन्त दिन प्रतिदिन दुर्बल होते गये ;एक छोटी से गुफ़ा में गिर गये इतना कष्ट होने पर भी राम नाम सतत चलता रहा !
मन ही मन प्रभु से अरदास की -यदि यही तेरी इच्छा है तो यही पूर्ण हो ;रोग रूप में तेरा हार्दिक स्वागत है फ़रियाद करते करते आँख लग गई !
अगले दिन सुबह ही एक वृद्ध हाथ में दही-भात का कटोरा और दूसरे में दवाई की पुड़िया लिये पधारे और बोले -यह खा लो जल्दी ठीक हो जाओगे !संत ने वृद्ध की ओर ध्यान से देखा ;पहचानने की कोशिश की पर निष्फल भारी कमज़ोरी के कारण दृष्टि धुँधली थी !
दवा दही खिचड़ी खा ली !
वृद्ध ने कहा कल फिर आऊँगा ;तीन दिन की अवधि है पूरा क़र लो तो पूर्णतया स्वस्थ हो जाओगे !सन्त निरन्तर राम-राम ही जपते रहते और सोचते भी रहते -यहाँ सेवा दान करने वाला कौन है यह ?
आख़िर पूछ ही लिया -कौन हैं आप ?-पहले ठीक हो जाओ फिर पूछना लो दवाई खा लो !-नहीं पहले बताओ !-न बताऊँ तो ?-मैं दवाई न खाऊँ तो ?-मत खाओ मैं जाता हूँ ;ऐसा कहकर वृद्ध चले गये !
थोड़ी देर बाद फिर लौट आये -तुम दवा खा लो तो मैं जाऊँ !सन्त ने कहा -आप मेरे प्रश्न का उत्तर दो तो मैं दवा खाऊँ !
मधुर वार्तालाप पर वृद्ध मुस्कुराये और चतुर्भुज रूप में प्रकट हो गये !
सन्त श्री चरणों पर मस्तक नवा कर बोले -इतने सुनसान निर्जन वन में आपके अतिरिक्त और कौन आ सकता है ?हे प्रभु क्या आप स्वयं दौड़ दौड़ कर इसी प्रकार भक्तों को सेवा-दान देते हो ?
प्रभु कहते हैं
जब कोई प्रिय भक्त मिल जाता है तो उसके मन में प्रेरणा भर देता हूँ यदि कोई नहीं मिलता तो स्वयं सेवा के लिये उपस्थित हो जाता हूँ !
मनमोहन रोचक वार्तालाप करके जीवन को परमानन्द से परिपूरित करके प्रभु अन्तर्धान हो गये..!!
🙏🏻🙏🏽🙏जय जय श्री राधे
बुढ़ापे का सहारा
गर्मियों की छुट्टियों में 15 दिन के लिए मायके जाने के लिए पत्नी ज्योति और दोनों बच्चों को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया तो मैडमजी ने सख्त हिदायत दी ।
माँजी-बाबूजी का ठीक से ध्यान रखना और समय-समय पर उन्हें दवाई और खाना खाने को कहियेगा।
हाँ.. हाँ..ठीक है..जाओ तुम आराम से, 15 दिन क्या एक महीने बाद आना, माँ-बाबूजी और मैं मज़े से रहेंगे..और रही उनके ख्याल की बात तो…
मैं भी आखिर उनका बेटा हूँ ,
(मैंने भी बड़ी अकड़ में कहा)
ज्योति मुस्कुराते हुए ट्रैन में बैठ गई,
कुछ देर में ही ट्रेन चल दी..
उन्हें छोड़कर घर लौटते वक्त सुबह के 08.10 ही हुए थे तो सोचा बाहर से ही कचोरी-समोसा ले चलूं ताकि माँ को नाश्ता ना बनाना पडे।
घर पहुंचा तो माँ ने कहा…
तुझे नहीं पता क्या..? हमने तला-गला खाना पिछले आठ महीनों से बंद कर दिया है..
वैसे तुझे पता भी कैसे होगा, तू कौन सा घर में रहता है।
आखिरकार दोनों ने फिर दूध ब्रेड का ही नाश्ता कर लिया..!! नाश्ते के बाद मैंने दवाई का डिब्बा उनके सामने रख दिया और दवा लेने को कहा तो माँ बोली।
हमें क्या पता कौन सी दवा लेनी है
रोज तो बहू निकालकर ही देती है।
मैंने ज्योति को फोन लगाकर दवाई पूछी और उन्हें निकालकर खिलाई।
इसी तरह ज्योति के जाने के बाद मुझे उसे अनगिनत बार फोन लगाना पड़ा,
कौन सी चीज कहाँ रखी है,
माँ-बाबूजी को क्या पसन्द है क्या नहीं,
कब कौन सी दवाई देनी है,
रोज माँ-बाबूजी को बहू-बच्चों से दिन में 2 या 3 बार बात करवाना,
गिन-गिन कर दिन काट रहे थे दोनों,
सच कहूँ तो माँ-बाबूजी के चेहरे मुरझा गए थे, जैसे उनके बुढ़ापे की लाठी छीन ली हो किसी ने।
बात-बात पर झुंझलाना और चिड़ -चिड़ापन बढ़ गया था उनका,
मैं खुद अपने आप को बेबस महसूस करने लगा,
मुझसे उन दोनों का अकेलापन देखा नहीं जा रहा था।
आखिरकार अपनी सारी अकड़ और एक बेटा होने के अहम को ताक पर रखकर एक सप्ताह बाद ही ज्योति को फोन करके बुलाना पड़ा।
और जब ज्योति और बच्चे वापस घर आये तो दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट और खुशी देखने लायक थी, जैसे पतझड़ के बाद किसी सूख चुके वृक्ष की शाखा पर हरी पत्तियां खिल चुकी हो।
और ऐसा हो भी क्यों नही…
आखिर उनके परिवार को अपने कर्मों से रोशन करने वाली उनकी ज्योति जो आ गई थी।
मुझे भी इन दिनों में एक बात बखूबी समझ आ गई थी और वो यह कि…!!
“वृद्ध माता-पिता के बुढ़ापे में असली सहारा एक अच्छी बहू ही होती है… ना कि बेटा”
वीर बाल दिवस
भारत में सिखों के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने स्वयं धर्म के लिए अपना बलिदान दिया था, वहीं उनके पिता सिखों के नवम गुरु श्री तेग बहादुर जी ने सनातन हिन्दू धर्म के लिए ही अपना शीश अर्पण कर दिया था तथा गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों ने अपने धर्म के लिए प्राण न्योछावर किए थे।
भारत को छोड़कर संपूर्ण विश्व के इतिहास में एक ही परिवार की तीन पीढि़यों के लोग धर्म के लिए प्राण- उत्सर्ग किये हों – ऐसा उल्लेख नहीं मिलता है।
सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार सुपुत्र – अजीत सिंह , जुझार सिंह , जोरावर सिंह और फतेह सिंह – को सामूहिक रूप से ” चार साहिबजादे ” शब्द से संबोधित किया जाता है।
26 दिसंबर 1705 को साहिबजादा फतेह सिंह और उनके बड़े भाई साहिबजादा जोरावर सिंह सरहिंद में शहीद हो गए थे। साहिबजादा फतेह सिंह शायद दुनिया के इतिहास में सबसे कम उम्र के शहीद हैं , जिन्होंने 6 वर्ष की आयु में धर्म के लिए अपनी शहादत दी थी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2022 में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर घोषणा की थी कि साहिबजादा जोरावर सिंह और साहबजादा फतेह सिंह की शहादत की याद में इस वर्ष से 26 दिसंबर को ” वीर बाल दिवस ” के रूप में मनाया जाएगा। 2022 से प्रति वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है।
गुरु के दोनों छोटे बेटे और उनकी दादी एक गांव में शरणागत थे। गुरु के पूर्व रसोईया गंगू ने लालच में आकर इन सभी को वजीर खान को सौंप दिया। वजीर खान के सामने दोनों को लाया गया। दोनों को वजीर के सामने सिर झुकाकर सलामी देने को कहा गया। दोनों ने सिर ऊंचा करके जवाब दिया – ” हम अकाल पुरख और अपने गुरु पिता के अलावा किसी के भी सामने सिर नहीं झुकाते। ऐसा करके हम अपने दादा की कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देंगे। यदि हमने किसी के सामने सिर झुकाया , तो अपने दादा को क्या जवाब देंगे , जिन्होंने धर्म के नाम पर अपना सिर कलम करवाना उचित समझा , लेकिन सिर झुकाना सही नहीं समझा। “
वजीर खान ने दोनों को काफी धमकाया और डराया कि वे इस्लाम कबूल कर लें। इस पर दोनों साहिबजादों ने जो कहा , एक कवि की दृष्टि में इस प्रकार है –
कुत्ते तो विष्ठा खाते हैं , सिंह कभी नहीं खाएंगे।
हम हैं बालक सिख कभी , इस्लाम नहीं अपनाएंगे।।
दोनों के अडिग एवं निर्भीक व्यवहार को देखकर वजीर ने दोनों साहबजादों को जिंदा दीवारों में चुनवाने का आदेश दिया।
जब ईंट की दीवार फतेह सिंह के नाक तक पहुंच गया , तब बड़े भाई साहिबजादा जोरावर सिंह की आंख से अश्रुपात होने लगा। यह देखकर वजीर ने सोचा कि लगता है बड़ा भाई डर गया है , इसलिए रो रहा है। लेकिन जोरावर सिंह ने जो जवाब दिया वह स्वर्णाक्षरों में अंकित करने लायक है। उसने कहा – ” मैं फतेह सिंह से 2 वर्ष पहले इस संसार में आया, लेकिन मुझसे पहले , मेरा छोटा भाई अपने धर्म के लिए शहीद हो रहा है। मुझे अपने छोटे भाई से पहले शहीद होने का सौभाग्य नहीं मिल रहा है , अतः आंख से अश्रुपात हो रहा है। ” 8 साल के बालक के मुंह से यह सुनकर सभी दंग रह गए।
दोनों ने धर्म के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत् गीता में कहा है –
स्वधर्मे निधनम् श्रेय: परधर्मो भयावह:।
उपर्युक्त भगवत् वाणी को वास्तव में इन दोनों ने ही आत्मसात कर अपने जीवन में उसे चरितार्थ किया था।
मिथिलेश ओझा की ओर से ऐसे वीर बालकों को अनंत नमन।
कलयूग में सत्संग का प्रभाव ?
एक बार एक चोर जब मरने लगा तो उसने अपने बेटे को बुलाकर अपने जीवन का कुछ अनुभव बताते हुए कहा– बेटा ! तुझे चोरी करनी है तो किसी गुरुद्वारा धर्मशाला या किसी धार्मिक स्थान में मत जाना बल्कि इनसे दूर ही रहना और दूसरी बात यदि कभी पकड़े जाओ तो यह मत स्वीकार करना कि तुमने चोरी की है चाहे कितनी भी सख्त मार पड़े।चोर के लड़के ने कहा– सत्य वचन इतना कहकर वह चोर मर गया और उसका लड़का रोज रात को चोरी करता रहा एक बार उस लड़के ने चोरी करने के लिए किसी घर के ताले तोड़े लेकिन घर वाले जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया आगे पहरेदार खड़े थे उन्होंने कहा– आने दो बच कर कहाँ जाएगा। एक तरफ घरवाले खड़े थे
और दूसरी तरफ पहरेदारअब चोर जाए भी तो किधर जाए वह किसी तरह बचकर वहाँ से निकल गया रास्ते में एक धर्मशाला पड़ती थी धर्मशाला को देखकर उसको अपने पिताजी की सलाह याद आ गई कि धर्मशाला में नहीं जाना लेकिन वह अब करे भी तो क्या करे उसने यही सही मौका देखा और धर्मशाला में चला गया जहाँ सत्संग हो रहा थावह बाप का आज्ञाकारी बेटा था इसलिए उसने अपने कानों में उँगली डाल ली जिससे सत्संग के वचन उसके कानों में न पड़ें। लेकिन आखिरकार मन अडियल घोड़ा होता है,
इसे जिधर से मोड़ो यह उधर नहीं जाता है कानों को बंद कर लेने के बाद भी चोर के कानों में यह वचन पड़ गए कि देवी-देवताओं की परछाई नहीं होती उस चोर ने सोचा की परछाई हो या ना हो इससे मुझे क्या लेना देना घर वाले और पहरेदार पीछे लगे हुए थे किसी ने बताया कि चोर धर्मशाला में है जाँच पड़ताल होने पर वह चोर पकड़ा गया।सिपाही ने चोर को बहुत मारा लेकिन उसने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया उस समय यह नियम था कि जबतक अपराधी अपना अपराध स्वीकार कर ले तो सजा नहीं दी जा सकती।
उसे राजा के सामने पेश किया गया वहाँ भी खूब मार पड़ी लेकिन चोर ने वहाँ भी अपना अपराध नहीं माना वह चोर देवी की पूजा करता था इसलिए सिपाही ने एक ठगिनी को सहायता के लिए बुलाया ठगिनी ने कहा कि मैं इसको मना लूँगी उसने देवी का रूप बनाया दो नकली हाथ लगाये चारों हाथों में चार मशाल जलाकर नकली शेर की सवारी कीक्योंकि वह सिपाही के साथ मिली हुई थी इसलिए जब वह आई तो उसके कहने पर जेल के दरवाजे कड़क-कड़क कर खुल गए जब कोई आदमी किसी मुसीबत में फंस जाता है तो अक्सर अपने इष्टदेव को याद करता है
इसलिए चोर भी देवी की याद में बैठा हुआ था कि अचानक दरवाजा खुल गया और अँधेरे कमरे में एकदम रोशनी हो गई।देवी ने खास अंदाज में कहा– देख भक्त तूने मुझे याद किया और मैं आ गई तूने बड़ा अच्छा किया कि अपना अपराध स्वीकार नहीं किया यदि तूने चोरी की है तो मुझे सचसच बता दे मुझसे कुछ भी मत छुपाना मैं तुझे अभी आजाद करवा दूँगी।चोर देवी का भक्त था अपने इष्ट को सामने खड़ा देखकर बहुत खुश हुआ और मन में सोचने लगा कि मैं देवी को सब सच सच बता दूँगा तो मैं स्वतंत्र हो जाऊँगा।
यह सोचकर ज्यों ही वह बताने को तैयार ही हुआ था कि उसकी नजर देवी की परछाई पर पड़ गई उसको तुरंत सत्संग का वचन याद आ गया कि देवी-देवताओं की परछाई नहीं होती उसने देखा कि इसकी तो परछाई है वह समझ गया कि यह देवी नहीं बल्कि मेरे साथ कोई धोखा हैवह सच कहते-कहते रुक गया और बोला– माँ ! मैंने चोरी नहीं की यदि मैंने चोरी की होती तो क्या आपको पता नहीं होता जेल के कमरे के बाहर बैठे हुए पहरेदार चोर और ठगनी की बातचीत नोट कर रहे थे उनको और ठगिनी को विश्वास हो गया कि यह चोर नहीं हैअगले दिन उन्होंने राजा से कह दिया कि यह चोर नहीं है
राजा ने उसको आजाद कर दिया जब चोर आजाद हो गया तो सोचने लगा कि सत्संग का एक वचन सुनकर मैं जेल से छूट गया हूँ यदि मैं अपनी सारी जिंदगी सत्संग सुनने में लगाऊँ तो मेरा जीवन ही बदल जाएगा अब वह प्रतिदिन सत्संग में जाने लगा और चोरी का धंधा छोड़कर महात्मा बन गया कलयुग में सत्संग ही सबसे बड़ा तीर्थ हैं।🙏🙏🙏
शिक्षक का धर्म: जीवन को दिशा देना
दिनकर सर …..अपने विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय एक सेवा निवृत शिक्षक। 3 दिन पूर्व ही शहर के एक अस्पताल में इलाज के चलते उनका देहावसान हो गया था।
उनको श्रद्धांजलि देने हेतु आज प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। समय हो चला था इसलिए लोग धीरे-धीरे एकत्रित हो रहे थे।
ठीक समय पर सभा शुरू हुई। एक-एक कर उनके विद्यार्थियों ने और कुछ लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
अभी सभा चल ही रही थी कि एक अनजान व्यक्ति ने प्रवेश किया और यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि अस्पताल में दिनकर सर के बेड पर तकिये के नीचे यह लिफाफा मिला , जिस पर लिखा है कि इसे मेरी प्रार्थना सभा में ही खोला जाए।
दिनकर सर की इच्छा के अनुरूप एक व्यक्ति ने लिफाफा खोला। लिफाफे एक पत्र प्राप्त हुआ। माइक से उस पत्र का वाचन शुरू किया-
“प्रिय आत्मीय बंधुओ,
जब यह पत्र पढ़ा जा रहा होगा तब तक मैं संसार से विदा ले चुका होंगा। मेरा यह पत्र मुख्यतः शिक्षकों से अपने जीवन के अनुभव बांटने के लिए है। अगर वह इससे कुछ प्रेरणा ले सके तो मैं अपने जीवन को धन्य समझुंगा।
बात 1975 की हैं। एक शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए मुझे 20 वर्ष हो चुके थे। इसी दौरान एक बार मैं अपनी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन गया हुआ था। वहां एक संत रामसुखदास के सत्संग में जाना हुआ । प्रवचन समाप्त होने पर मैंने अपनी जिज्ञासा उनके सामने रखी –
“स्वामीजी! मुझे ईश्वर में बहुत आस्था है परंतु मैं नियमित पूजा पाठ, कर्मकांड आदि नहीं कर पाता हूं और इसमें मुझे रुचि भी नहीं है कृपया बताएं मैं ईश्वर की कृपा कैसे प्राप्त करु।”
स्वामी जी थोड़ी देर चुप रहे। कुछ देर सोच कर उन्होंने कहा –
“देखिए ! भक्ति का अर्थ होता है सेवा। अगर हम इस दुनिया को ईश्वर का ही स्वरूप माने और सभी के प्रति सद्भावना रखते हुए सेवा भाव से अच्छे कर्म करें तो यह भी ईश्वर की ही भक्ति हुई। “
कुछ देर मौन रहकर स्वामी जी ने फिर प्रश्न किया-
“अच्छा यह बताइए कि तुम क्या करते हैं?”
“जी मैं एक शिक्षक हूँ। “
“तुम्हे अपना यह कार्य कैसा लगता है ?”
” बहुतअच्छा लगता है। बच्चों के बीच रहना और उन्हें पढ़ाना, इसमें मुझे आनंद प्राप्त होता है।”
“तो अपने इसी कर्म को ईश्वर की भक्ति बना लो। देखा जाए तो शिक्षक का विद्यार्थी के प्रति, व्यापारी का ग्राहक के प्रति, डॉक्टर का मरीज के प्रति, नेता का जनता के प्रति यदि सेवा का भाव मन में जाग्रत हो जाए तो यह यथार्थ भक्ति हुई ।”
दो-तीन दिन बाद हम अपने गांव लौट आए और एक बार फिर मैं अपने स्कूल में था। स्वामी जी की बातों से तो अब बच्चों को पढ़ाने मे मुझे और भी आनंद आने लगा। हालांकि जल्द ही मुझे एहसास हो गया कि ईश्वर के प्रतिक चिन्ह मूर्तियों की पूजा करना तो फिर भी आसान हैं।कभी भी स्नान करा दो, कुछ भी भोग लगा दो। स्तुति करो तो ठीक, ना करो तो ठीक। उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं, कोई नखरे नहीं। पर ये बच्चे… उफ्फ….इनकी चंचलता, शरारते, जिज्ञासाओं से भरा मन। कितनी कठिन है इनकी भक्ति।
स्कूल में सभी प्रकार के बच्चे होते हैं कुछ बहुत होशियार ,कुछ मंदबुद्धि ,कुछ आज्ञाकारी तो कुछ उद्दंड। ऐसा लगता था जैसे ईश्वर इन बच्चों के माध्यम से मेरे धैर्य, सहनशीलता की परीक्षा ले रहा हो ।पर इन सब बच्चों में मेरी ही कक्षा आठवीं का एक लड़का विजय ऐसा था जो बहुत ज्यादा समस्या मूलक था।उसका व्यवहार एक अत्यंत आवारा, बिगड़ैल बच्चे की तरह था। पढ़ाते समय बीच बीच में बोलना, शिक्षकों पर फब्तियां कसना। बच्चो के साइकिल की हवा निकाल देना या उनका सामान गायब कर देना। यह उसके लिए रोज की बात थी। और इन सब में वह अकेला नहीं था। उसकी पूरी टोली थी। उसकी इन हरकतों से कभी-कभी इतना गुस्सा बड़ जाता कि मैं उसकी जोरदार पिटाई कर देता। यह सब मेरे बस के बाहर की चीज थी।
समय इसी तरह निकल रहा था कि एक दिन सूचना मिली कि विजय का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है और उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। सुनकर दुख तो हुआ परंतु हम सब के लिए यह राहत की बात थी कि वह महीने दो महीने स्कूल नहीं आएगा।
इस घटना को अभी सप्ताह भर ही हुआ था कि मुझे महसूस हुआ कि शायद मेरे विचार और भाव गलत दिशा में जा रहे हैं।हकीकत तो यह थी कि मेरी भक्ति एक कठिन परीक्षा के दौर से गुजर रही थी।
विजय जैसे अपराधी प्रवृत्ति केबच्चो में प्रेम और संवेदनाओं का अभाव होता है। लेकिन संवेदनाओं को तो संवेदनाए देकर ही जागृत किया जा सकता था। अतः मैंने स्कूल समाप्त होने के बाद विजय को उसके ही घर पर जाकर पढ़ाने का निर्णय लिया।
मुझे अपने घर देखकर विजय चौक गया। मैंने उसे लेटे रहने का इशारा किया और एक्सीडेंट के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त की। परीक्षा नजदीक होने से उसके लिए समय बहुत महत्वपूर्ण था। अतः उसे पढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ।
विजय को मुझसे संवेदना पूर्ण व्यवहार की उम्मीद नहीं थी इसलिए उसे कहीं ना कहीं अपराध बोध हो रहा था। धीरे-धीरे उसे पढ़ने में मजा आने लगा। मैंने महसूस किया कि वह पढ़ाई में बहुत अच्छा था। उसकी याददाश्त भी बहुत तेज थी। मैं उसे गणित, विज्ञान ,और अंग्रेजी पढ़ाता और बाकी विषयों के नोट्स अपने साथी शिक्षकों से लेकर उसे देता।
आठवीं ‘बोर्ड’की परीक्षा थी और परीक्षा के ठीक पहले वह स्वस्थ हो गया था। उसने परीक्षा अच्छे से दी और वह 73% अंको से पास हो गया।
ग्रीष्म अवकाश के तुरंत बाद मेरा ट्रांसफर अन्य जगह हो गया।
समय धीरे-धीरे निकलता गया। मेरी ईश्वर भक्ति जारी रही। कई विद्यार्थी मेरे जीवन में आए।उनकी उच्च प्रतिभा में मैंने ईश्वर के दिव्य दर्शन किए…. और एक दिन मेरे सेवा निवृत्ति होते ही इस आनंदमय यात्रा पर विराम लगा।
सेवानिवृत्ति के लगभग 10 वर्ष बाद और इस पत्र को लिखने के 8 दिन पहले अचानक मेरा ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया और मैं बेहोश हो गया।
जब होश आया तो मैंने स्वयं को शहर के बड़े अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एक बिस्तर पर पाया।
“मुझे क्या हुआ है?” एक नर्स से मैंने पूछा।
“कुछ ही देर में डॉक्टर राउंड पर आने वाले है, वो ही बता पाएंगे ” कहते हुए नर्स चली गई।
करीब 15 मिनट बाद डॉक्टर एक नर्स के साथ मेरे बेड पर आए। डॉक्टर ने मेरी फाइल ली कुछ पढ़ा और मुझे गौर से देखकर हो आश्चर्यचकित होकर कहा-
“सर …आप यहां..?”
“हां! पर क्या आप मुझे पहचानते है? मैंने डॉक्टर से पूछा।
“हां! पर पर शायद आपने मुझे नहीं पहचाना।”
“बिल्कुल सही है मैंने आपको नहीं पहचाना”
मैं विजय…..वही विजय जिसे आपने आठवीं कक्षा में पढ़ाया था”डॉक्टर ने चरण स्पर्श करते हुए कहा।
“अरे हां।तुम तो विजय हो!, परंतु इस अस्पताल में क्या कर रहे हो?”
“सर मैं यहां पर हार्ट सर्जन हूंऔर मेरी किस्मत बदलने वाले कोई और नहीं बल्कि आप है। कुसंगति में पड़कर मेरा भविष्य तो अंधकारमय हो चला था, परंतु आपके प्रेम और संवेदनाओं ने मेरा जीवन ही बदल दिया। मुझे आपसे ही आत्मविश्वास मिला। मेरी पढ़ने में रुचि बढ़ गई और मैं यहां तक आ पहुंचा। “
“अरे वाह….तुमने तो मुझे खुश कर दिया।”
विजय मेरी फाइल देख रहा था और अचानक उसका चेहरा गंभीर हो गया।
“मुझे क्या हुआ है! विजय?”
“कुछ नहीं सर ,आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगे” कहते हुए वह चला गया।
मैं लेटे-लेटे उन दिनों की स्मृतियों में खोया हुआ था कि मुझे नींद में समझकर दो नर्स आपस में बातें करने लगी –
“पहली बार विजय सर को रोते हुए देखा है,आखिर ऐसी भी क्या बात है?”
” ये अंकल, विजय सर के टीचर है। इन्हे सीवीयर हार्ट अटैक हुआ है। कल शाम 6 बजे तक कवर कर लिया तो ठीक वरना बचना मुश्किल है”
अपनी स्थिति का यथार्थ मालूम होने पर भी मैं चिंतित नहीं था।
रात में मैंने महसूस किया की कोई मेरे पैर पकड़े सुबक रहा था। देखा तो यह विजय था।
मैंने उसे अपने पास बुलाया।
“तू अपना कर्तव्य कर, डॉक्टर के रूप में अपना फर्ज निभा। पर सच तो यह है आज तुझसे मिलने के बाद तुझे इतने बड़े हॉस्पिटल का डॉक्टर बना देखकर मुझे मेरा रिपोर्ट कार्ड मिल गया। अगर भक्ति की परिणीति परम शांति के रूप में होती है तो अब मै पूर्णतया संतुष्ट हूं एक शिक्षक के रूप में मेरी भक्ति को ईश्वर ने स्वीकार कर लिया। अब मुझे कुछ नहीं चाहिए।एक तृप्ति दायक और आनंददायक मृत्यु मेरा इंतजार कर रही है । मैं चले भी गया तो मेरे जाने का शोक मत करना…. एक डॉक्टर के रूप में दुखियों की सेवा करना।”
मुझे कब नींद लग गई पता नहीं। सुबह होकर खिड़की से मैं अंतिम बार सूर्य के दर्शन किए। शायद सूर्यास्त न देख पाऊं।
आज 6 बजने में लगभग 3 घंटे हैं जब मैंने यह पत्र लिखना शुरू किया।
मेरा यह पत्र इस बात की गवाही देने के लिए है कि सच्चे भाव से की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती।
मेरा शिक्षक साथियों से यही कहना है कि किस हीनता में जी रहे हो तुम। अपना महत्व समझो।…… अरे ये डॉक्टर,….इंजीनियर, कलेक्टर,….मंत्री, …संत्री… यह सब तुमने ही तो बनाए हैं। …..तुम ही तो शिल्पकार हो इन सबके।….. अपने गौरव को पहचानो,….उत्तरदायित्व को समझो,….. राष्ट्र के निर्माता हो तुम… … कोई मामूली इंसान नहीं हो तुम।
…….वो देखो छुट्टियां खत्म होने वाली है…..वो देखो स्कूल का गेट खुलने वाला है .. शिक्षा के पवित्र स्थान को बुहार लिया या नहीं तुमने। पूजा की थाल सजाई कि नहीं अब तक …..।
तुम्हारा ईश्वर, अल्लाह, जीसस, वाहेगुरु बस प्रवेश करने ही वाला है।
. अच्छा ..अब…अलविदा…..अलविदा…अलविदा।
पत्र का वाचन समाप्त हुआ। बहुत देर तक सभी खामोश रहे ।अचानक सभी को ऐसा महसूस हुआ कि जैसे ‘दिनकर सर’ कहीं गए नहीं हैं… यही है जीवित है हम सबके भीतर …..एक प्रेरणा बनकर……
जी हां ….