Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

आचार्य पं किशन सरवरिया झांसी
——————————————–
#आत्मबोध
एक बार एक लड़के ने एक सांप पाला, वह लड़का सांप से बहुत प्यार करता था… उस सांप के साथ ही खेलता खाता और साथ में ही सोता भी था .. एक बार वह सांप बीमार जैसा रहने लगा… उसने खाना खाना भी छोड़ दिया, यहाँ तक कई दिनों तक उसने कुछ नहीं खाया तो लड़का परेशान हुआ और उसे वेटरिनरी डॉक्टर के यहाँ लेकर गया …. डॉक्टर ने सांप का पूरा चैक अप करने के बाद उस लड़के से पूछा,
“क्या यह सांप आपके साथ ही सोता है ?”
उस लड़के ने कहा,  “हाँ”
डॉक्टर ने पूछा, “आपसे बहुत सट के सोता है”
लड़का ने कहा,  ” जीहाँ, मुझसे लिपट कर सोता है”
डॉक्टर ने पूछा, “क्या रात को सांप अपनी पूरी बॉडी को स्ट्रेच करता है …?”
ये सुन कर लड़का चौंका उसने कहा, “हाँ डॉक्टर साहब  .. ये रात को अपनी बॉडी को बहुत बुरी तरह स्ट्रेच करता है और मुझसे इसकी इतनी बुरी हालत देखी नहीं जाती और मैं किसी भी तरह से इसका दुःख दूर नहीं कर पाता ……..”
डॉक्टर ने कहा, ….” इस सांप को कोई बीमारी नहीं है … और ये जो रात को तुम्हारे बिल्कुल बगल में लेट कर अपनी बॉडी को स्ट्रेच करता है वो दरअसल तुम्हें निगलने के लिए अपने शरीर को तुम्हारे बराबर लम्बा करने की कोशिश करता है …. वो लगातार ये परख रहा है कि तुम्हारे पूरे शरीर को वो ठीक से निगल पायेगा या नहीं और निगल लिया तो पचा पायेगा या नहीं …”
लड़का अवाक रह गया …!

इस घटना से हमें यह #शिक्षा मिलती है कि जो #आपके_साथ_हर_वक्त_रहते हैं …. #जिनके साथ #आप #खाते_पीते_उठते_बैठते_सोते हैं …… जरुरी नहीं कि वो भी #आपको उतना ही #प्यार करते हो जितना #आप_उन्हें_प्यार करते हैं …… हो सकता है उनमें से कोई #आपको_निगलने के लिए #अपना_आकार धीरे-धीरे #बढ़ा रहा हो ….. और आप निरे #भावुक होकर #उसकी_दीन_हीन दशा को देखकर #द्रवित हो रहे हो….. #इसलिए_सावधान_हो_जाइए …..
साभार—-

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment