हास्य को हास्य में लीजिये !
एक हंसमुखी भारतीय ने अपना पुराना जॉब छोड़कर कनाडा के , एक विश्व के सबसे बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में सेल्समेन की नौकरी ज्वाइन की ।
बॉस ने पूछा ” – तुम्हे कुछ तज़ुर्बा है ? उसने कहा – हाँ , मैं भारत में सेल्समेन ही था ।
पहले दिन उस भारतीय ने पूरा मन लगाकर काम किया । शाम के 6 बजे बॉस ने पूछा “- आज पहले दिन तुमने कितने सेल किये ?
भारतीय ने कहा कि सर मैंने 1 सेल किया । बॉस चौंक कर बोले – क्या मात्र एक ही सेल ??? सामान्यत: यहाँ कार्य करने वाले हर सेल्समेन 20 से 30 सेल रोज़ाना करते है । अच्छा ये बताओं तुमने कितने का सेल किया ।
” 933005 पाउंड्स ” – भारतीय बोला ।
” क्या ??? – लेकिन तुमने यह कैसे किया ” आश्चर्यजनक रूप से बॉस ने पूछा !
“अच्छा बताता हूँ , भारतीय ने कहा – ” एक व्यक्ति आया और मेने उसे एक छोटा मछली पकड़ने का हुक बेचा , फिर एक मझोला और फिर अंततः एक बड़ा हुक बेचा ।
फिर उसे मैंने एक बड़ी फिशिंग रॉड और कुछ फिशिंग गियर बेचे । फिर मैंने उससे पूछा कि तुम कहाँ मछली पकड़ोगे तो उसने कहा कि वह कोस्टल एरिया में पकड़ेगा । तब मैंने कहा कि इसके लिए एक नाव की भी ज़रूरत पड़ेगी । अतः मैं उसे नीचे बोट डिपार्टमेंट में ले गया और उसे 20 फीट की डबल इंजन वाली स्कूनर बोट बेच दी ।
जब उसने कहा कि यह बोट उसकी वोल्कस वेगन में नहीं आएगी । तब मैं उसे अपने ऑटो मोबाइल सेक्शन में ले गया और उसे बोट केरी करने के लिए नयी डीलक्स 4 × 4 ब्लेज़र बेचीं ।
और जब मैंने उसे पूछा कि तुम मछली पकड़ते वक़्त कहाँ रहोगे । उसने कुछ प्लान नहीं किया था । तो मैं उसे कैम्पिंग सेक्शन में ले गया और उसे फोल्डिंग टेंट बेच दिया ।
अब बॉस दो कदम पीछे हटा और बेहद ही भौचक्के अंदाज़ में पूछने लगा -” तुमने इतना सब उस आदमी को बेच दिया जो केवल एक मछली पकड़ने का काँटा खरीदने आया था ? ? ?
” NO, SIR,” युवा भारतीय सेल्समेन ने जवाब दिया । ” वह तो केवल सरदर्द दूर करने की एक टेबलेट लेने आया था । मैंने उसे समझाया कि मछली पकड़ना ही सरदर्द दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है ???” ।
बॉस – ” तुमने इसके पहले भारत में कहाँ काम किया था ” ?
भारतीय सेल्समेन – ” जी मैं ,भारत में LIC में बीमा एजेंट था ।
बॉस बोला – तुम मेरी कुर्सी पर बैठो । मैं तुम्हारी पुरानी संस्था ज्वाईन करने जा रहा हूँ । आदमी को फंसाने का प्लान सीखता हूँ फिर आगे जिन्दगी के साथ भी और जिन्दगी के बाद भी ??? हँसते रहिये !
हा हा हा !😊😊