Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

ास्टर साहब जी के फूल जैसे बोल।

😜😜
क्या बेटा,बाहर देखने में ज़्यादा आनन्द आ रहा है तो बाहर ही निकल जाओ,क्लास में बैठे बैठे बोर हो गये होगे!!😄

किस बात पर हँसी आ रही है हमें भी तो बताओ थोड़ा हम भी हँस लें…..😄

कॉपी घर पर भूल आए हैं के अलावा कोई बहाना हो तो बताना होमवर्क न करने का।😄

आज आप लोगों का सरप्राइज़ टेस्ट है।😄

हमारे ज़रा सा बाहर जाते ही क्लास को मछली बाज़ार बना देते हो,इतवारिया हाट लगा है यहाँ? सब के सब खड़े हो जाओ।😄

मुझे क्लास में पिन ड्रॉप साइलेन्स चाहिये।😄

सारे नमूने मेरे ही क्लास में आकर भरे हैं😄

माँ बाप का खूब नाम रौशन करोगे बेटा, हरकतें बता रही हैं। क्यों उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे हो?😄

ये राइटिंग है तुम्हारी कि कनखजूरा चलकर गया है कॉपी से और ये तुम लिखो ख़ुदा बांचे टाइप क्या है? और तुम,अब तुम्हारे लिए माइक्रोस्कोप लाएं लैब से पढ़ने के लिए?😄

खाना खाना भूले थे? होमवर्क कैसे भूल गये?😄

किताब कहाँ है? घर पर दूध दे रही है क्या?😄

आप लोगों को क्या लगता है टीचर मूर्ख है,यूँ ही बकबक करते रहते हैं😄

ज़ोर से पढ़ो यहाँ तक आवाज़ आनी चाहिये, मस्ती में तो बहुत गला फाड़ते हो,पढ़ने में क्या हो जाता है? मम्मी ने टिफिन नहीं दिया आज?😄

हाँ तुमसे ही पूछ रहा हूँ खड़े हो जाओ, इधर उधर क्या देख रहे हो,आंसर दो।😄

कल से तुम दोनों को अलग अलग बैठाएंगे, पिकनिक मनाने आते हो पढ़ने थोड़ी।😄

अगर वह कुंए में कूदेगा तो तुम भी कूद जाओगे?😄

इतने सालों में कभी इतनी ख़राब क्लास और इतने ढीठ बच्चे नहीं देखे।😄

🤩😄🤩😄🤩😄🤩😄🤩
और कोई वाक्य रह गया क्या ??😄

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment