Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

गौतम डोरे एवं साथियों का बलिदान
7 जून 1924

आंध्र प्रदेश में स्वाधीनता के लिए अल्लूरी सीताराम राजू ने युवकों का एक दल बनाया था। वे सब गांधी जी के असहयोग आंदोलन में सक्रिय थे; पर जब गांधी जी ने आंदोलन को अचानक स्थगित कर दिया, तो इन युवकों के दिल को बहुत ठेस लगी और वे हिंसा के मार्ग पर चल दिये।

वनवासी जहां एक ओर वनों की रक्षा करते हैं, वहां वे वन से अपनी आवश्यकता की लकड़ी और खाद्य सामग्री भी प्राप्त करते हैं; पर अंग्रेजों ने ‘जंगल आरक्षण नीति’ बनाकर इसे प्रतिबंधित कर दिया। इससे भी राजू और उनके साथी बहुत नाराज थे। गोदावरी के तटवर्ती क्षेत्र के दो सगे भाई मल्लू और गौतम डोरा इस नीति से क्रुद्ध होकर राजू के साथ आ गये।

इन सबने मिलकर ‘रम्पा क्रांति दल’ की स्थापना की। हथियार जुटाने के लिए उन्होंने चिंतापल्ली और कृष्णादेवी पुलिस स्टेशनों को लूटा। वहां से भारी मात्रा में हथियार हाथ लगे। शासन ने इन्हें नियन्त्रित करने के लिए पूरे रम्पा क्षेत्र को असम राइफल्स के हवाले कर दिया। शासन और क्रांतिकारियों की टक्कर में कभी इनका पलड़ा भारी रहता, तो कभी उनका। राजू की तलाश में पुलिस उसके गांव वालों को पकड़कर प्रताड़ित करने लगी। अतः राजू ने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सात मई, 1924 को फांसी दे दी गयी।

राजू की फांसी से उसके साथियों के के मन में आग लग गयी। मल्लू और गौतम डोरे ने राजू के बचे हुए काम को पूरा करने का संकल्प कर लिया। दूसरी ओर पुलिस भी उन दोनों की तलाश में जुट गयी। वह बार-बार उनके गांव में छापा मारती; पर उन दोनों ने गांव आना ही छोड़ दिया था। अब वे अन्य गांवों में छिपकर अपनी गतिविधियां चलाने लगेे।

एक बार जब वे एक गांव पहुंचे, तो वहां के लोगों ने बताया कि पुलिस दल कुछ देर पहले ही उनकी तलाश में वहां आया था। पुलिस ने बहुत कठोरता से गांव के मुखिया से पूछताछ की थी; पर उन्होंने कोई भेद नहीं दिया। मुखिया तथा अन्य लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे कुछ समय तक अपनी गतिविधियां बंद रखें। उनकी बात मान कर दोनों एक महीने तक शांत रहे।

पर पुलिस को संदेह था कि वे लोग इसी क्षेत्र में छिपे हैं। अतः उन्होंने भी वहीं डेरा डाल दिया। काफी दिन बाद पुलिस वालों ने क्षेत्र छोड़ने से पूर्व एक बार फिर सघन तलाशी अभियान चलाने का निश्चय किया। सात जून, 1924 को पूरा पुलिस दल तीन भागों में बंटकर इस काम में लग गया।

पुलिस के एक समूह को नदी के बीहड़ों में युवकों का एक दल छिपने का प्रयत्न करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वाले समझ गये कि यही वे लोग हैं, जिनकी उन्हें तलाश है। अतः दोनों ओर से गोली चलने लगी। गोली की आवाज सुनकर बाकी पुलिस वाले भी वहां पहुंच गये और इस प्रकार क्रांतिवीर तीन ओर से घिर गये। इसके बाद भी उनका साहस कम नहीं हुआ। एक बार तो उन्होंने शत्रुओं को पीछे धकेल दिया; पर पुलिस की संख्या तो अधिक थी ही, उनके पास हथियार भी अच्छे थे। अतः गौतम डोरे और कई अन्य क्रांतिकारी युवक लड़ते हुए बलिदान हो गये।

मल्लू डोरे भी इस संघर्ष में बुरी तरह घायल हुआ। वह किसी तरह वहां से निकलने में सफल तो हो गया; पर अत्यधिक घायल होने के कारण बहुत दूर नहीं जा सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर मुकदमा चलाया गया और 19 जून, 1924 को उसे फांसी दे दी

Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

बहुत समय पहले एक वीडियो में एक सज्जन ने यह कथा सुनाई थी:

आकाश में एक विमान डगमगा रहा था। उसमें सवार सभी यात्री भयभीत थे। तभी एक यात्री ने अपनी माला निकाली और उच्च स्वर में जप करने लगा: 
“हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। 
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।” 

सहयात्रियों ने कहा, “विमान तो गिर रहा है, इस जोर-जोर से जप करने का क्या लाभ?” 
उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, “इससे विमान नहीं गिरेगा।” 

यात्रियों ने आश्चर्य से पूछा, “यह कैसे संभव है?” 
तब उस सज्जन ने मुस्कराते हुए कहा, “मैं भगवान के पवित्र नाम का जप कर रहा हूँ। यदि जप करते-करते मेरा अंत हो गया, तो मुझे सीधे भगवद्धाम में प्रवेश प्राप्त होगा। किंतु मेरे कर्म ऐसे नहीं हैं कि मैं भगवद्धाम में प्रवेश के योग्य होऊँ। इसलिए भगवान इस विमान को गिरने नहीं देंगे।” 

यह सुनकर सभी यात्री चकित रह गए।

Posted in काश्मीर - Kashmir

रैनाबाड़ी श्रीनगर,कश्मीर में भगवान शिव का एक बड़ा पौराणिक सिद्ध मंदिर था, 90के दशक में आतंकवादियों और स्थानीय उग्रवादी तत्वों ने इस मंदिर को तहस-नहस कर दिय.मन्दिर की एक एक मूर्ति  को तोड़कर रैनाबाड़ी में बहने वाली नहर में फेंक दिया गया यही नहीं, चमत्कारिक शिवलिंगम को भी नहर में फेंक दिया गया ।

            उस समय तक श्रीनगर कश्मीर से अधिकतर कश्मीरी पंडित पलायन कर श्रीनगर छोड़ चुके थे लेकिन बचे-खुचे हिंदुओं ने वाकायदा FIR कराई कुछ नहीं हुआ बार बार पुलिस के आगे नाक रगड़ी तो पुलिस ने मन्दिर के शिवलिंगम और मन्दिर के अन्य सामान को नहर से निकलवा लिया,और सरकारी मालखाने में डलवा दिया ! पंडितों को इसलिए वापस नहीं किया कि कहीं ध्वस्त मन्दिर की पुनः स्थापना न हो जाये.।
           

कश्मीरी पंडित हिन्दू भाइयों ने श्रीनगर हाईकोर्ट में केस डाला बरसों केस चलता रहा ! बरसों जद्दोजहद चलती रही !अंततः 3 दिन पहले श्रीनगर हाईकोर्ट ने आदेश दिया और धर्म के सिपाही हिंदुओं ने मन्दिर का शिवलिंगम, मूर्तियां और मन्दिर में पूजा से जुड़े बर्तन,सामिग्री इत्यादि पुलिस मालखाने से प्राप्त किए.।
केस को लड़ने वाले हिंदू भाइयों को बारंबार प्रणाम….🙏🙏

          ईश्वर ने चाहा तो बहुत जल्दी ही पौराणिक बोध शिवमन्दिर की जीर्णोंद्धार होगा प्राचीन महादेव पुनः अपने आसन पर बिराजमान होंगे .पुनः रुद्राभिषेक होगा ।

हर हर महादेव…जय श्रीराम…..
#NSB

Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

*આ વાર્તાનો મેસેજ સમજવાની કોશિષ કરજો…સમજશો તો બેડો પાર !!!!!*

એકવાર સાંજે ઓફિસથી ઘરે આવતા સમય જોયું કે નાનું બોર્ડ રેકડીની છત ઉપર લટકતું હતું જેના પર માર્કરથી લખ્યું હતું :

” ઘરમાં કોઈ નથી, મારી ઘરડી માં બિમાર છે, મારે થોડી-થોડી વાર એમને ખવડાવવા, દવા અને હાજત કરાવવા જવું પડે છે, જો તમને ઉતાવળ હોય તો તમારી ઈચ્છાથી ફળ તોલીને ખુણામાં પડેલા પથ્થર નીચે પૈસા મુકી દેશો. સાથે જ મુલ્ય પણ લખેલું છે.”
” અને જો તમારી પાસે પૈસા ના હોય તો મારી તરફથી લઇ લેજો. અનુમતિ છે.”

મેં આમ તેમ જોયું.બાજુમાં પડેલું ત્રાજવું લઇને બે કિલો સફરજન અને એક ડઝન કેળા લીધા,બેગમાં નાખ્યા, ભાવ પત્રકમાં ભાવ જોયો, પૈસા કાઢીને પથ્થર ઉપાડ્યો, ત્યાં સો, પચાસ અને દસ- દસની નોટ પડી હતી. મેં પણ પૈસા ત્યાં મુકી દીધા.

બેગ ઉપાડી ને ઘરે આવી ગયો.જમ્યા પછી મારી પત્ની અને હું ફરતા -ફરતા ત્યાંથી નીકળ્યા તો જોયું કે જર્જરિત આધેડ વયનો વ્યક્તિ મેલા કુર્તા પાયજામો પહેરીને લારી લઈને બસ જવાનાં જ હતા. એણે અમને જોઇને સ્મિત આપ્યું અને બોલ્યા,

“સાહેબ ! ફળ તો ખતમ થઇ ગયા. મેં એમ જ વાત શરૂ કરવાના ઈરાદાથી પૂછ્યું, એમણે કહ્યું પણ મેં સાંભળ્યું ના સાંભળ્યું કરી ને કુતુહલવશ લારી પર લટકાવેલ બોર્ડ વિશે જાણવા પ્રયત્ન કર્યો તો તેમણે કહ્યું, “ પાછલા ત્રણ વર્ષથી માં પથારીમાં છે, થોડી પાગલ જેવી છે અને હવે તો એને લકવો પણ થઇ ગયો છે. મારી કોઈ સંતાન નથી, પત્ની સ્વર્ગવાસી થઇ ગઈ છે. હવે ફક્ત છીએ હું અને માં. માં ની દેખરેખ કરવાવાળું કોઈ નથી એટલે મારે દર વખતે માંનું ધ્યાન રાખવું પડે છે.

એક દિવસ મેં માં નાં પગ દબાવતી વખતે બહુ નરમાશથી કહ્યું, “ માં! તારી સેવા કરવાનું બહુ મન થાય છે. પણ ખિસ્સું ખાલી છે અને તું મને રૂમની બહાર નીકળવા નથી દેતી. તું જ કહે હું શું કરું? હવે આકાશમાંથી તો જમવાનું ઉતરશે નહિ.

આ સાંભળી માં ઢીલું ઢીલું હસી અને હાસ્ય સાથે હાંફતા કાંપતા ઉભા થવાની કોશિશ કરી. મેં તકિયાનો ટેક લગાવ્યો. માં એ કરચલી વાળો ચહેરો ઉંચો કર્યો, પોતાના કમજોર હાથોથી નમસ્કારની મુદ્રા માં હાથ જોડ્યા અને ભગવાનને બડબડ કરીને ના જાણે શું વાત કરી, પછી બોલી …….
“તું લારી ત્યાં મુકીને આવ, આપણા ભાગ્યનું આપણને આ રૂમમાં બેઠા બેઠા મળી જશે.”

મેં કીધું, “માં શું વાત કરે છે. ત્યાં મુકીને આવીશ તો ચોર – મવાલી કઈક લઇ જશે. આજકાલ કોણ કોની મજબૂરી સમજે છે? અને માલિક વગર કોણ ફળ ખરીદવા આવશે?”
માં કહેવા લાગી, “તું સવારે ભગવાનનું નામ લઈને ફળોની લારી ભરીને મુકી આવ અને રોજ સાંજે ખાલી લારી લઇ આવ, બસ. મારી સાથે જીભાજોડી નાં કર. મને મારા ભગવાન પર ભરોસો છે. જો તારું નુકશાન થાય તો મને કહેજે.

અઢી વર્ષ થયા સાહેબ … સવારે લારી મુકીને આવું છું અને સાંજે લઇ આવું છું. લોકો પૈસા મુકી જાય છે, ફળ લઇ જાય છે. એક ફળ ઉપર નીચે નથી થતું પરંતુ કોઈક તો વધારે મુકી જાય છે. ક્યારેક કોઈ માં માટે ફૂલ મુકી જાય છે ક્યારેક કોઈક બીજી વસ્તુ. પરમદિવસે જ એક દિકરી પુલાવ મુકી ગઈ અને સાથે એક ચિટ્ઠી પણ હતી – “માં માટે”
એક ડોક્ટર સાહેબ પોતાનું કાર્ડ મુકી ગયા, પાછળ લખ્યું હતું.. માંની તબિયત નાજુક હોય તો કોલ કરી લેજો, હું આવી જઈશ, આ મારી માંની સેવાનું ફળ છે કે મારી માંની દુઆની શક્તિ, હું નથી જાણતો.

નાં મારી માં મને એની પાસેથી ખસવા દે છે નાં મારો ભગવાન મારો વિશ્વાસ ડગવા દે છે. માં કહે છે તારા ફળ દેવદૂતો વેચાવી દે છે. ખબર નહિ.. માં ભોળી છે અથવા હું અજ્ઞાની.
હું તો એટલું જ સમજી શક્યો કે આપણે માં બાપ ની સેવા કરીએ તો ઈશ્વર આપણને સફળ બનાવવા માટે અગ્રેસર થઇ જાય છે.

આ કહીને ચાલ્યા કરે અને હું ત્યાં જ ઉભો રહી ગયો. અવાક….. પણ શ્રદ્ધાથી તરબોળ…

એ ઇશ્વરને સલામ…
એ સર્વોપરિને સલામ…
એ પરમ તત્વને સલામ…

આજ વાત શ્રી કૃષ્ણ ભગવાને તેનાં વિરાટ સ્વરૂપમાં સમજાવી…
પણ આપણે સમજવામાં અસમર્થ નિવડ્યા અને ગરબડ શરૂ કરી
અજ્ઞાત

#story #વાર્તા

Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

मैं एक कहानी पढ़ता था। बौद्ध कथा है। श्रावस्ती में एक सेठ था—मृगार। उसके लड़के की पत्नी थी विशाखा। विशाखा सुनने जाती थी बुद्ध को।

मृगार कभी कहीं सुनने गया नहीं। वह धन— लोलुप धन के पीछे पागल था। वह सबसे बड़ा श्रेष्ठि था श्रावस्ती का। श्रावस्ती भारत की सबसे ज्यादा धनी नगरी थी और मृगार उसका सबसे बड़ा धनपति था।

तुम्हें शायद खयाल में न हो, जो शब्द हिंदी में है सेठ, वह श्रेष्ठि का ही अपभ्रंश है, श्रेष्ठ का अपभ्रंश है। अब तो सेठ गाली जैसा लगता है। लेकिन कभी वह श्रेष्ठतम लोगों के लिए उपयोग किया जाता था।

नगर का सबसे बड़ा, श्रावस्ती का सबसे बड़ा श्रेष्ठि था मृगार, लेकिन कभी बुद्ध को सुनने न गया था। विशाखा उसकी सेवा करती—अपने ससुर की; उसके लिए भोजन बनाती।

लेकिन विशाखा को सदा पीड़ा लगती थी कि यह ससुर बूढ़ा होता जाता है और बुद्ध के वचन भी इसने नहीं सुने। जानना तो दूर, सुने भी नहीं। इसका जीवन ऐसे ही धन, पद, वैभव में बीता जा रहा है। यह जीवन यूं ही रेत में गंवाए दे रहा है। यह सरिता ऐसे ही खो जाएगी सागर में पहुंचे बिना।

तो एक दिन जब मृगार भोजन करने बैठा और विशाखा उसे भोजन परोसती थी, तो वह कहने लगी : तात! भोजन ठीक तो है? सुस्वादु तो है?

मृगार ने कहा : सदा तू सुंदर सुस्वादु भोजन बनाती है। यह प्रश्न तूने कभी पूछा नहीं, आज तू पूछती है, बात क्या है? तेरा भोजन सदा ही सुस्वादु होता है।

विशाखा ने कहा. आपकी कृपा है, अन्यथा भोजन सुस्वादु हो नहीं सकता, क्योंकि यह सब बासा भोजन है। मैं दुखी हूं कि मुझे आपको बासा भोजन खिलाना पड़ता है।

मृगार बोला पागल! बासा! पर बासा तू खिलाएगी क्यों? धन—धान्य भरा हुआ है कोठियों में, जो तुझे चाहिए प्रतिदिन उपलब्ध है। बासा क्यों?

उसने कहा कि नहीं मैं वह नहीं कह रही, आप समझे नहीं। यह जो धन—धान्य है, शायद होगा आपके पिछले जन्मों के पुण्यों के कारण; लेकिन इस जीवन में तो मैंने आपको कोई पुण्य—पुरुषार्थ करते नहीं देखा। इस जीवन में तो मैंने आपको कोई पुण्य—पुरुषार्थ करते नहीं देखा, इसलिए मैं कहती हूं यह सब बासा है।

होगा, पिछले जन्मों में आपने कुछ पुण्य किया होगा, इसलिए धनी हैं। लेकिन मैंने अपनी आंखों से जबसे आपके घर में बहू हो कर आई हूं मैंने आपका कोई पुण्य—प्रताप, आपका कोई पुण्य—पुरुषार्थ, आपके जीवन में कोई प्रेम, कोई धर्म, कोई पूजा, कोई प्रार्थना, कोई ध्यान, कुछ भी नहीं देखा। इसलिए मैं कहती हूं यह पिछले जन्मों के पुण्यों से मिला हुआ भोजन बासा है तात!

आप ताजा भोजन कब करेंगे?

मृगार आधा भोजन किए उठ गया। रात भर सो न सका। बात तो सही थी, चोट गहरी पड़ी। दूसरे दिन सुबह विशाखा ने देखा, वह भी बुद्ध के वचन सुनने के लिए मौजूद है, वह भी सुन रहा है। तब सुन—सुन कर वह ज्ञान की बातें करने लगा। वर्ष बीतने लगे।

पहले वह ज्ञान की बातें न करता था, अब वह ज्ञान की बातें करने लगा; लेकिन जीवन वैसा का वैसा रहा। फिर विशाखा ने कहा कि तात! आप अब भी बासा ही भोजन कर रहे हैं, अब ज्ञान का बासा भोजन कर रहे हैं।

ये बुद्ध के वचन हैं, आपके नहीं। ये उनकी सुन कर अब आप दोहरा रहे हैं। आप अपनी कब कहेंगे? आप जो गीत अपने प्राणों में ले कर आए हैं, वह कब प्रगट होगा? प्रभु, उसे प्रगट करें। कुछ आपके भीतर छिपा पड़ा है झरना, उसे बहाएं! यह अब भी बासा है।

तुम्हारा धन भी बासा है, तुम्हारा ज्ञान भी बासा है। और बासा होना ही पाप है। सब पाप बासे हैं। पुण्य तो सदा ताजा है, सद्यःस्वात! अभी—अभी हुई वर्षा में ताजे खड़े हुए फूल, अभी—अभी ऊगे सूरज की किरणों में नाचती सुबह की ताजी—ताजी पत्तियां—ऐसा पुण्य है।

ज्ञान को सुन कर सब कुछ मत मान लेना। जब तक जान न लो, तब तक रुकना मत।

ध्यान रखना, सुनने से ज्ञान नहीं होता। ज्ञान तो स्वयं के अनुभव से होता है। श्रुति से ज्ञान नहीं होता, शास्त्र से ज्ञान नहीं होता। हिंदुओं ने ठीक किया है कि शास्त्र के दो खंड किए हैं—श्रुति और स्मृति। ज्ञान उसमें कोई भी नहीं है।

कुछ शास्त्र श्रुतियां हैं, कुछ शास्त्र स्मृतियां हैं। न तो स्मृति से ज्ञान होता, न श्रुति से ज्ञान होता। श्रुति का अर्थ है सुना हुआ, स्मृति का अर्थ है याद किया हुआ। जाना हुआ दोनो कोई भी नहीं है।

श्रत्वगिप शुद्धचैतन्यमात्मानमतिसुदरम्।

ऐसा सुन कर कि आत्मा अति सुंदर है, भ्रांति में मत पड़ जाना। मान मत लेना। जब तक जान ही न ले, जब तक मानना मत। विश्‍वास मत कर लेना, अनुभव को ही आस्‍था बनने देना।

नहीं तो ऊपर—ऊपर तू मानता रहेगा—आत्मा अति सुंदर है—और जीवन के भीतर वही पुरानी मवाद, वही इंद्रिय—आसक्ति, वही वासना के घाव बहते रहेंगे, रिसते रहेंगे।

अष्‍टावक्र महागीता-(प्रवचन-15)

Posted in हिन्दू पतन

पाकिस्तान के इस पत्रकार ने, आतंकी सैयद सलाउद्दीन से पूछा कि आप हर भाषण में जिहाद जिहाद कहते है, युवाओं को भड़काते है, कश्मीर के लिए जिहाद करो बोलते है…

आपके पांच बेटे है, तीन डॉक्टर है, दो इंजीनियर है, एक इस्लामाबाद में प्रॅक्टिस कर रहा है, कोई दुबई में है, कोई लंदन में है…

आपके खुद के बेटे कश्मीर के लिए जिहाद में क्यों नहीं गए? आपने अपने बेटों को जिहाद में क्यों नहीं भेजा?

5 मिनट तक आतंकी सैयद सलाउद्दीन की बोलती बंद हो गई, वह बोल नहीं सका…

क्या आपने भारत में किसी पत्रकार द्वारा महबूबा मुफ्ती से ये सवाल पूछा कि तुम रहती हो कश्मीर में, तुम्हे कश्मीर मे शरिया चाहिए, तुम्हे कश्मीर मे इस्लामी शासन चाहिए, तुम्हारी दोनों बेटियां मुंबई में बॉलीवुड में है, वो कभी भी हिजाब नहीं पहनती… ऐसा क्यों

हुर्रियत के तमाम नेता जिनके बेटे अमेरिका ब्रिटेन दुबई में वेल सेटल है, उनसे किसी पत्रकार ने क्यों नहीं पूछा कि तुम यहां कश्मीरी युवकों की जिंदगी नरक बनाकर, अपने बेटों को विदेश में सेटल कर दिए हो… उन्हे क्यों नही जिहाद के लिए भेजते…

ये बात मुस्लिम युवकों को सोचनी चाहिए….