जो चाहिए उससे ज्यादा मिलेगा वक़्त आने दो 🌿 एक बच्चा अपनी मां के साथ दुकान पर शॉपिंग करने गया। दुकानदार ने उसकी मासूमियत देखकर उसके सामने टॉफ़ी का एक डिब्बा खोलकर कहा “ये लो बेटा टॉफियां ले लो..?” लेकिन उस बच्चे ने टॉफियां लेने से मना कर दिया।दुकानदार को लगा की बच्चा टॉफियां लेने से डर रहा है तो वो खुद अपने हाथ से टॉफियां निकाल कर उस बच्चे को देने लगा। इस बार बच्चे ने जल्दी से वो टॉफियां लेली और अपनी जेब में डाल लीं।वापस आते हुए उसकी मां ने पूछा, “जब अंकल तुम्हारे सामने डिब्बा खोल कर टॉफियां दे रहे थे तब तुमने नहीं लीं और जब उन्होंने अपने हाथों से दीं तो ले लीं, ऐसा क्यों?” तब उस बच्चे ने बहुत खूबसूरत जवाब दिया, “मां मेरे हाथ छोटे-छोटे हैं। अगर मैं टॉफियां लेता तो 2-3 टॉफियां ही आतीं जबकि अंकल के हाथ बड़े हैं इसलिए मुझे बहुत सारी टॉफियां मिल गईं।” सीख:-इस Life में जब भगवान हमें कुछ देते है तो वह अपनी मर्जी से देते है और वह हमारी सोच से परे होता है, हमें हमेशा उनकी मर्जी में खुश रहना चाहिए। क्या पता वह किसी दिन हमें पूरा समुद्र देना चाहते हो और हम हाथ में चम्मच लेकर खड़े हों। इसलिए अपने कर्मों और उपरवाले पर हमेशा भरोसा रखें। सही वक़्त आने पर वो आपको भी वो सब कुछ देगे जिसके लायक आप होंगे। अपनी जिंदगी में किसी चीज़ के खो जाने या ना मिल पाने का गम कभी ना करें क्यूंकि हमे ऊपर वाला वही देता है जो हमारे लिए सही होता है।