Posted in छोटी कहानिया - १०,००० से ज्यादा रोचक और प्रेरणात्मक

इमरान ख़ान नियाज़ी अपने ज़माने में मशहूर लड़की@बाज़ आदमी था- बेनज़ीर भुट्टो से लेके अनेक बॉलीवुड हीरोइन, ब्रिटिश लड़कियां आदि को अपने जाल में फँसाने वाला इमरान अपने पहले निकाह से पहले कुछ अमीर ब्रिटिश गोरी लड़कियों को भी गुमराह कर चुका था। मसलन एक टीवी होस्ट को इसने इतना बड़ा झांसा दिया था कि वो उससे निकाह करेगा। निकाह की शर्त थी कि वो लड़की अपना मजहब बदले- और उसने बदला भी। किंतु ख़ान ने इस से निकाह नहीं किया- बस मजहब तब्दील करवा कर पत्ता साफ़ कर दिया।

९२ के वर्ल्ड कप जीत के बाद इमरान ने सीटा वाइट से भी नाता जोड़ा और एक लड़की पैदा की। ख़बरें कहती है वाइट की इस लड़की को इमरान ख़ान ने अपनाया नहीं, अपना नाम नहीं दिया। सीटा वाइट ने अदालती कार्यवाही की- अनेक टेस्ट गवाही आदि के बाद अदालत ने माना कि इमरान ख़ान इस बच्ची का अब्बा है। किंतु ख़बरों में इस लड़की के बारे में कुछ और नहीं ज्ञात होता। आज जानिये सीटा वाइट की कहानी!

सीटा वाइट लंदन के एक बड़े रईस लार्ड वाइट की बेटी थी। लार्ड वाइट सत्तर के दशक में अमेरिका आ गया और इधर वो अरबपति व्यापारी था। लार्ड ने तीन विवाह किए थे। सीटा वाइट उसकी पहली पत्नी की संतान थी।

लार्ड वाइट अपने बुढ़ापे में एक बार बीमार पड़ा और लॉस एंजिलस के एक अस्पताल में भर्ती था। बीमारी के दौरान एक नर्स ने उसकी देखभाल की और इसी दौरान लार्ड वाइट ने नर्स की जवान सुंदर मॉडल बेटी से तीसरा विवाह कर लिया। लार्ड वाइट की ये तीसरी बेटी उससे चालीस साल छोटी थी, और सीटा वाइट से भी चार साल छोटी।

लंदन अमेरिका आदि में इमरान ख़ान सीटा वाइट से पींगे बढ़ाता रहा और इस दौरान सीटा वाइट को एक लड़की हुई। लड़की को अपनाने से इनकार करने के बाद सीटा वाइट ने कैलिफ़ोर्निया कोर्ट का सहारा लिया- लंबी लड़ाई लड़ी और अपनी बेटी का बाप इमरान को साबित करवाया। किंतु इमरान ने अपनी बेटी को अपना नाम देने से साफ़ मना कर दिया।

सीटा वाइट अपनी अबोध बच्ची के साथ कैलिफोर्निया में रहती थी- और इसी दौरान उसका पिता लार्ड वाइट खोदा को पियारा हो गया। और अब इधर से उसकी सम्पत्ति को लेके बवाल मचा।

लार्ड वाइट की पहली दो बीवियों की संतानों और तीसरी बीवी के बीच दौलत जायदाद को लेके बड़ी भसड़ मची। सीटा वाइट को केवल एक मकान मिला- अधिकांश सम्पत्ति तीसरी बीवी ले गई।

सीटा वाइट ने इसी दौरान अर्जेंटीना मूल के एक वेटर से विवाह कर लिया- जो उसे मारता था। और फिर बरस 2004 में जब सीटा वाइट मात्र 42 साल की थी- अचानक से एक दिन मृत मिली। मौत कर कारण लंग फेलियर था। उसके जनाजे में कोई नहीं आया- ना सौतेली माँ, ना सौतेले भाई बहन – कोई नहीं: उसके वेटर पति ने उसका अंतिम संस्कार किया।

सीटा वाइट की मौत के समय इमरान ख़ान की बेटी केवल बारह साल की थी। इस समय इमरान ख़ान जेमिमा गोल्डस्मिथ से विवाह कर चुका था। बेचारी अनाथ लड़की को लार्ड वाइट के रिश्तेदार लंदन ले आए जिधर जेमिमा ने उसकी देखरेख की – उसे अपने शौहर की औलाद बताया।

किंतु इमरान ख़ान ने कभी भी इस लड़की को अपनी औलाद नहीं माना। सारा ज़माना मानता था ये लड़की उसकी औलाद है- कोर्ट ने माना, डीएनए टेस्ट ने साबित किया, जेमिमा ने माना, इमरान के दोनों लड़कों ने उसे अपनी बहन माना बस- इमरान ख़ान ने नहीं माना।

आज ये लड़की लंदन में रहती है- इसे आज भी अपने अब्बा का नाम नहीं मिला।

आज इमरान ख़ान लगभग अंधा हो चुका है। कर्मों का फल उसे इसी जीवन में मिल चुका है!

Mann ji bhai

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment