Posted in भारतीय मंदिर - Bharatiya Mandir

यह जो कसूरी मेथी है उसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक छोटा सा कस्बा है जिसका नाम है कसूर वहां पर एक जगतराम करके रहते थे उन्होंने मेथी  घर में रखी थी और आठ 10 दिन के लिए कहीं बाहर चले गए थे और जब पूरा परिवार आया तो देखा मेथी एकदम सूख गई है फिर उस दिन उनके घर कुछ बन रहा था तो  जगत राम जी के दिमाग में पता नहीं क्या आया उन्होंने वह सुखी मेथी लेकर उसे मसल कर उसमें डाल दिया और जब परिवार ने खाना खाया तो खाना बहुत टेस्टी लगा उन्होंने अपने और उसी पड़ोसी को भी टेस्ट कराया तो सब एकदम हैरान रह गए कि यह बिल्कुल अलग सा शानदार टेस्ट कैसे आया

उसके बाद जगत राम जी ने इस सूखी मेथी को पैक करके बेचना शुरू किया क्योंकि वह उसकी डिमांड बढ़ती गई तो फिर धीरे-धीरे लोगों ने उसका नाम कसूरी मेथी कर दिया

इस कसूर कस्बे में 70% आबादी हिंदू जैन सिख समुदाय की थी यहां एक बेहद शानदार श्री कृष्ण मंदिर था और एक कोई बजाज जी हैं जिन्होंने अपनी मां की याद में इस मंदिर के अंदर धर्मशाला भी बनवाया है ताकि दूर-दूर से श्रद्धालु आकर इस मंदिर में रुक सके आज इस मंदिर और उस धर्मशाला का हाल देखिए

प्रशासन का कहना है कि क्योंकि इस कस्बे में कोई हिंदू नहीं है इसलिए यहां से मूर्ति हटाकर सिंध भेज दी गई है और इस मंदिर को बंद करके  स्कूल बना दिया गया है और बाकी हिस्सा ऐसे ही खंडहर है।

Unknown's avatar

Author:

Buy, sell, exchange old books 8369123935

Leave a comment