Posted in Uncategorized

भारत और चीन की सीमा से लगा हुआ एक सुंदर-सा देश है, जिसका नाम भूटान है। यह देश बाहरी दुनिया के लिए अबूझ पहेली की तरह है। भूटान में विदेशियों को पहले घुसने तक नहीं दिया जाता था, पर अब भी सीमित पर्यटक ही भूटान जा पाते हैं। भूटान की सीमा तिब्बत से मिलती तो है, पर पूरी तरह से बंद है। इस छोटे से हिमालयी देश के बारे में विदेशी बहुत कम जानते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं भूटान के बारे में 25 रोचक बातें.. भूटान के बारे में 25 रोचक तथ्य – Facts About Bhutan In Hindi 1). भूटान को ‘द लैंड ऑफ थंडर ड्रैग्न्स’ कहा जाता है। वहीं, इसका नाम द्रक यू है, जिसका मतलब होता है ‘ड्रैगन का देश’. गजब तो यह है कि भूटानी लोग अपने घरों को ‘ड्रक युल’ कहते हैं, जिसका मतलब बर्फीले ड्रैगन का घर है। 2). आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश में 1974 तक विदेशियों के घुसने पर पाबंदी थी। 1974 में पहले विदेशी पर्यटकों घूमने की आजादी मिली, वो भी आमंत्रण मिलने के बाद। 3). यहां की सरकार पर्यटकों की संख्या को सीमित रखती है और दक्षिण एशिया के बाहर से आने वालों से 250 डॉलर प्रतिदिन के हिसाब से पैसा वसूलती है। इससे पर्यटन आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन जाता है। 4). भूटान के पास सेना है लेकिन चारों ओर से घिरा होने की वजह से नौसेना नहीं है। इसके पास वायुसेना भी नहीं है और इस क्षेत्र में भारत उनका ख़्याल रखता है। 5). टीवी और इंटरनेट पर बैन! हां आपने सही सुना, भूटान में 2001 से पहले तक टीवी और इंटरनेट प्रतिबंधित था। 6). यहां एक ही साथ राजशाही और लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां पहला चुनाव 2008 में करवाया गया था। 7). भूटान का मुख्य आर्थिक सहयोगी देश भारत है क्योंकि तिब्बत से लगने वाली सीमा को भूटान ने बंद कर रखा है। 8). यहां प्लास्टिक की थैलियां प्रतिबंधित हैं। 9). भूटान दुनिया का अकेला ऐसा देश हैं जिसने 2004 से तंबाकू पर पूर तरह बैन लगा दिया है। वहीं, शराब और ड्रग्स अभी भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। 10). यहां समलैंगिकता गैरकानूनी है. वहीं बहुविवाह प्रतिबंधित नहीं है। 11). भूटान के ब्रिटेन के साथ कूटनीतिक संबंध नहीं हैं। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इसने सदियों तक विश्व से संबंध नहीं बनाए। 12). कई लिहाज से भूटान अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड्स में अग्रणी रहा है। प्लास्टिक की थैलियां वहां 1999 से ही प्रतिबंधित हैं और तंबाकू लगभग पूरी तरह से ग़ैरक़ानूनी है। क़ानूनन देश के 60% भाग में जंगल होने ही चाहिए। 13). मानिए आप दिल्ली घूम रहे हों आैर आपको एक भी ट्रैफिक लाइट न मिले तो आप चौंक जाएंगे। लेकिन भूटान की राजधानी थंपु में ऐसा ही है. वहां ट्रैफिक लाइट की जगह ट्रैफिक ऑफिसर होते हैं। हालांकि एक समय में यहां सड़कों पर रेडलाइट लगाई गई थी लेकिन लोगों के विरोध के बाद इनको हटा दिया गया। 14). भूटान जीवन के स्तर को सकल राष्ट्रीय ख़ुशी (जीएनएच) से नापता है न कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से। सरकार का कहना है कि इसमें भौतिक और मानसिक रूप से ठीक होने के बीच संतुलन कायम किया जाता है। 15). भूटान के 70% युवा बेरोज़गार हैं और जीडीपी के संदर्भ में यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। 16). भूटान का मुख्य निर्यात बिजली है, वह भारत को पनबिजली बेचता है। इसके अलावा लकड़ी, सीमेंट, कृषि उत्पाद और हस्तशिल्प का भी निर्यात करता है 17). गंगखार पुनसुम, यह भूटान का सबसे ऊंचा पर्वत है। लोगों की मान्यता के अनुसार यह काफी पवित्र है और यहां किसी को भी जाने की आजादी नहीं है। 18). भूटान में पेड़ लगाना लोकप्रिय है। यहां वह लंबे जीवन, सुंदरता और सहानुभूति के प्रतीक हैं। 2015 में भूटान ने मात्र एक घंटे में 50,000 पेड़ लगाने का गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बनाया। 19). भूटान का राजप्रमुख राजा अर्थात द्रुक ग्यालपो होता है, जो वर्तमान में जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक हैं। हालांकि यह पद वंशानुगत है लेकिन भूटान के संसद शोगडू के दो तिहाई बहुमत द्वारा हटाया जा सकता है। शोगडू में 154 सीटे होते हैं, जिसमे स्थानीय रूप से चुने गए प्रतिनिधि (105), धार्मिक प्रतिनिधि (12) और राजा द्वारा नामांकित प्रतिनिधि (37) और इन सभी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। 20). भूटान में आधिकारिक धर्म बौद्ध धर्म की महायान शाखा है, जिसका अनुपालन देश की लगभग तीन चौथाई जनता करती है। भूटान के हिंदू धर्मी नेपाली मूल के लोग है, जिन्हे ल्होत्साम्पा भी कहा जाता है। 21). भूटान में 5999 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर चढ़ने की इजाजत नहीं है। यहां का सर्वाधिक ऊंचा पहाड़ गंगखर प्यूनसम है, जिसपर आजतक कोई भी नहीं चढ़ पाया। जोकि सरकारी नीति की वजह से है। 22). भूटान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो कार्बन उत्सर्जन को रोकने में कामयाब रहा है। भूटान का 72 फीसदी हिस्सा जंगल के रूप में है। यहां किसी लुप्तप्राय प्रजाति के जीव को मारने पर उम्रकैद की सजा तक का प्रावधान है। 23). यहां का राष्ट्रीय पशु ताकिन है। जो बकरी जैसी सींग वाला हिरण होता है। 24). भूटान में तीरांदाजी और डार्ट्स दो राष्ट्रीय खेल हैं। 25). भूटान में सभी व्यक्ति एक ही दिन अपना जन्मदिवस मनाते हैं वो भी नए साल पर। इस तरह से नए साल पर सभी लोगों की उम्र एक साथ बढ़ जाती है। ये आधिकारिक है।

Author:

Buy, sell, exchange old books

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s