अगर आज मुझे पुलिस उठा कर जेल में ले जाए या कोई मार ही दे तब…. तब सोशल मीडिया के ही मेरे आज के दोस्त या बाहर के लोग क्या कहेंगे ? ? 1. वो तो जाना ही था, हमेशा नफरत लड़ाई वाली बातें लिखता था। मैंने बोला तो अन्फ़्रेंड कर दिया। ठीक ही हुआ। 2. मैंने कई बार कहा था , मुस्लिम के या किसी मजहब के खिलाफ मत लिखो, जानकारी तो कुछ थी नहीं बस अगड़म बगड़म लिखता रहता था… ठीक हुआ। 3. मैं हमेशा उसके पोस्ट पढता था , मैं जानता था एक दिन ये जेल जायेगा इसलिए मैं पोस्ट पर कमेंट या शेयर नहीं करता था। ठीक हुआ। आज मैं बच गया। 4. अरे और भी चीज़ है यार, लाइफ है, जियो इसको, क्या ये हिन्दू मुस्लिम के फालतू विवाद में पड़ना, मेरा तो कुछ नहीं बिगड़ा ना। कश्मीर ,यूपी,केरल,बंगाल या सीरिया अरे मुझे क्या लेना सबसे, ठीक हुआ। 5. मैने तो चेतावनी दी ही थी, मत लिख ये सब, क्या मिलेगा ? आज कौन सा हिन्दू जा रहा है जमानत के लिए भी …. ठीक हुआ। 6. कुछ जानता नहीं था इस्लाम कुरआन ईसाई हिन्दू के बारे पर काबिल बनता था, हिन्दू धर्म का ठेकेदार बनता था, ऐसे लोग ही धर्म को बदनाम कर रहे थे। ठीक ही हुआ। 7. जब पता ही है कोई हिन्दू जागने वाला नहीं है तो ये सब लिख कर फालतू में खतरा क्यों उठा रहा था ? मना किया तो माना ही नहीं … ठीक हुआ। 8. अब हमलोग भी ऐसा कुछ नहीं लिखेंगे ना कुछ करेंगे, अभी इसकी आईडी डिलीट करता हूँ, मैं भी इसकी फ़्रेंडलिस्ट में हूँ, क्या पता पुलिस इसके दोस्तों की आईडी भी चेक कर रही हो, वैसे ठीक ही हुआ। और क्या…. मुझे पता है ज्यादातर हिंदुओं की मेंटेलिटी….
विकाश खुराना