पूजा तो सब करते हैं परन्तु यदि इन नियमों को ध्यान में रखा जाये तो उसी पूजा पथ का हम अत्यधिक फल प्राप्त कर सकते हैं | वे नियम कुछ इस प्रकार हैं :-
1) सूर्य, गणेश, दुर्गा, शिव एवं विष्णु ये पांच देव कहलाते हैं | इनकी पूजा सभी कार्यों में गृहस्थ आश्रम में नित्य होनी चाहिए | इससे धन, लक्ष्मी और सुख प्राप्त होता है |
2) गणेश जी और भैरवजी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए |
3) दुर्गा जी को दूर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए |
4) सूर्य देव को शंख के जल से अर्घ्य नहीं देना चाहिए |
5) तुलसी का पत्ता बिना स्नान किये नहीं तोडना चाहिए, जो लोग बिना स्नान किये तोड़ते हैं, उनके तुलसी पत्रों को भगवान स्वीकार नहीं करते हैं |
6) रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रान्ति तथा संध्या काल में तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए |
7) दूर्वा (एक प्रकार की घास) रविवार को…
View original post 930 more words