दीपावली की रात
KNOWLEDGE VALLEY FROM INTERNET
दीपावली की रात कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं
दीवारों पर दिख जाए छिपकली
दीवारों पर दौड़ती हुई छिपकली आपको यूं तो
अक्सर दिख जाएगी। लेकिन दीपावली की रात
छिपकली का दिखना बड़ा ही दुर्लभ होता है। इस
रात अगर आपको छिपकली दिख जाए तो यह बड़ा
ही अच्छा शगुन होता है। यह लक्ष्मी की कृपा का
सूचक माना गया है।
बिल्ली घर में आए तो किस्मत खुल जाए
घर में घुसकर बिल्ली अक्सर दूध पी जाती है और आप
इससे दुःखी हो जाते हैं। लेकिन दीपावली की रात
अगर बिल्ली घर में आ जाए तो जश्न मनाना चाहिए।
यह धन वृद्घि का सूचक होता है।
बिल्ली को नकारात्मक उर्जा का संचार करने वाला
जीव माना गया है लेकिन दीपावली की रात घर
की छत पर बिल्ली आकर मल त्याग करे तो इसे
स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति का संकेत मानना
चाहिए।
प्रार्थना करें उल्लू दिख जाए
देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना गया है। माना
जाता है कि दीपावली की काली अमावस रात में
देवी लक्ष्मी अपने वाहन पर बैठकर भ्रमण करती हैं।
इसलिए इस दिन उल्लू का दिखना बहुत ही शुभ माना
जाता है। माना जाता है कि इस दिन उल्लू का
दिखना देवी लक्ष्मी की कृपा से ही संभव होता है।
साल भर धनागमन बना रहता है
छछुंदर जमीन के अंदर बिल बनाकर रहता है। यह रात के
समय घरों में घुसकर बिखरे अनाज और दूसरे खाद्य
पदार्थों को खाकर पेट भरता है।
दीपावली की रात अगर छछुंदर घर में आ जाए तो इसे
भी शुभ संकेत समझना चाहिए इससे साल भर धनागमन
बना रहता है।
दीपावली के दिन गिरा हुआ अथवा कहीं से अटका
हुआ धन का मिलना भी शुभ शगुन माना गया है। इस
दिन उपहार मिलना भी शुभ शगुन माना गया है।
इसलिए दीपावली के दिन एक दूसरे को उपहार देने
का रिवाज है।